1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में पहुंचे लोगों के बीच हो बवाल, स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन बस देखते रह गए

शादी में पहुंचे लोगों के बीच हो बवाल, स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन बस देखते रह गए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2026 09:36 am IST,  Updated : May 01, 2026 09:36 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो 14 सेकंड का है। वीडियो में नजर आता है कि वरमाला से पहले ही दो लोगों के बीच में बवाल हो जाता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां हर दिन कुछ न कुछ या फिर कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं और उन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन करते हैं या फिर सीरियस वीडियो होता है तो रिएक्ट करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर हर दिन आप भी खूब सारे वीडियो देखते होंगे जिनमें से कुछ वायरल कंटेंट भी रहता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया और फिर आपको बताएंगे कि लोगों ने कमेंट सेक्शन में क्या कहा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी के दौरान का है। वरमाला का समय है, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद हैं और दोनों के हाथ में माला भी है। अभी वो एक दूसरे को माला पहनाने ही वाले थे कि तभी सामने कुर्सियों पर वरमाला देखने बैठे लोगों में से दो लोगों के बीच में बहस शुरू हो जाती है। कुछ ही देर में बहस हाथापाई पर आ जाती है। लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं मगर वो दोनों मानने को तैयार नहीं और वहीं दूल्हा-दुल्हन बस यह सब देखते रह जाते हैं। अब आगे क्या हुआ, यह वीडियो में नहीं दिखा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- शादी के लिए आए थे, रेसलिंग मैच के साथ अंत हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- दूल्हा बोल रहा होगा कि हां ये कर लो पहले। तीसरे यूजर ने लिखा- दूल्हा दुल्हन शादी छोड़कर लड़ाई देख रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी न किसी तरह भारतीय शादी बिना क्लेश के पूरी नहीं होती है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन भाईसाहब का Video कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है, जरा आप भी देखिए

घरवालों ने बैंड भी बजवाकर देख लिया मगर नींद से नहीं उठा बच्चा, कारण जानकर हंसी आ जाएगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।