1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन भाईसाहब का Video कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है, जरा आप भी देखिए

इन भाईसाहब का Video कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है, जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2026 09:19 am IST,  Updated : May 01, 2026 09:19 am IST

एक वीडियो है जो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@___ISHQ_

सोशल मीडिया की गलियों में ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल होता हुआ देखने को न मिले। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। इसमें स्क्रिप्टेड और रियल, दोनों तरह के कंटेंट होते हैं और कुछ वीडियो तो हद से ज्यादा वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वाला वीडियो देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको समय बर्बाद किए बिना आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो यह इतना ज्यादा वायरल हो रहा है। उसके बाद आपको लोगों की प्रतिक्रिया बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो तब का है जब अचानक तेज आंधी आ गई। पेट्रोल पंप पर कुछ लोग खड़े थे और तेज आंधी के कारण सभी लोग वहीं के वहीं रुक गए। इसी बीच एक चचा नजर आते हैं जो खुद को आंधी में उड़ने से बचाने में लगे हुए हैं और पेट्रोल पंप का एक पिलर पकड़े हुए खड़े हैं। उनकी शर्ट आधे से ऊपर है यानी पेट के ऊपर है और वो वैसे ही पिलर खड़े नजर आते हैं। इन्हीं चचा को देखकर किसी ने वीडियो बना दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @___Ishq_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आंधी में उड़ने से बचने के लिए पिलर पकड़ कर खड़े हैं भइया जी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को दूसरे लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ तो जुगाड़ लगाना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ना जी, पिलर को उखड़ने से बचा रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इससे दुबले पतले लोग काम कर रहे हैं, ये दुबका है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घरवालों ने बैंड भी बजवाकर देख लिया मगर नींद से नहीं उठा बच्चा, कारण जानकर हंसी आ जाएगी

दावत के आगे तो बारिश भी कुछ नहीं, वायरल Video देख आपको हंसी जरूर आएगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।