आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो यह बोले कि वो स्मार्ट फोन तो यूज करता है मगर सोशल मीडिया से दूर रहता है वरना बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन तमाम तरह के कंटेंट पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। कभी-कभी तो कुछ वीडियो इतने वायरल होते हैं कि कई सारे लोग उस एक वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो भी ऐसा ही हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्ची ने पेंटिंग बनाई है और उसने अपनी नानी की पेंटिंग बनाई है। दरअसल नानी सोफे पर आराम से लेटी हुई हैं और उन्हें देखकर बिल्कुल वैसी ही पेंटिंग बच्ची ने बनाई है मगर पेंटिंग ऐसी बनाई है कि मजनूं भाई उसे देख ले तो वो भी हाथ जोड़ ले। अब बच्ची का बनाया हुआ यह पेंटिंग सोशल मीडिया पर कई लोग देख चुके हैं क्योंकि वीडियो वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट भी किया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sona34623594672 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद किसी ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है तो किसी ने Nice लिखा हुआ है। एक यूजर ने लिखा- पेंटिंग नहीं, हत्या है ये।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वाला गेट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट
शादी में पहुंचे लोगों के बीच हो बवाल, स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन बस देखते रह गए