1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AC सर्विस करने आए टेक्नीशियन ने मना कर दिया, Video बनाकर बताया कारण

AC सर्विस करने आए टेक्नीशियन ने मना कर दिया, Video बनाकर बताया कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2026 01:04 pm IST,  Updated : May 01, 2026 01:04 pm IST

एक शख्स किसी के घर पर AC सर्विस करने के लिए गया मगर आउटडोर यूनिट की जगह देखने के बाद उसने मना कर दिया। उसने वीडियो बनाकर इसके पीछे का कारण भी बताया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SAFFRONCHARGERS

आज के समय में हर हाथ में फोन है और सभी को सोशल मीडिया यूज करने आता है। ऐसे में जब भी लोगों को अपनी कोई बात कहनी होती है या फिर लोगों के साथ कुछ साझा करना होता है तो लोग तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं क्योंकि लोगों से जुड़ने का या फिर उन तक बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया बहुत अच्छा जरिया है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और ऐसे कई सारे वीडियो देखते होंगे। कई बार कुछ वीडियो वायरल भी हो जाते हैं और ऐसा ही अभी हुआ है। एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।

टेक्नीशियन ने वीडियो में क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स एक आउटडोर यूनिट को दिखाता है जो फ्लैट के बालकनी में लगा हुआ है और यह दिखाते हुए बोलता है कि कस्टमर AC सर्विस करने को बोल रहा है और साथ में ही वो फिर उस फ्लैट की ऊंचाई दिखाता है। वो बताता है कि यह 23वां मंजिल है और बोलता है कि इतने ऊपर ऐसी जगह पर आउटडोर लगाओगे तो कौन सर्विस करेगा। वीडियो में आगे वो बोलता है, 'इतना रिस्क कौन लेगा 300-400 के चक्कर में। वहां से गिर गया तो कौन जिम्मेदारी लेगा। लोगों की सेफ्टी ही नहीं है।' इस दौरान वो एक और फ्लैट का आउटडोर दिखाता है जो ठीक वैसे ही बाहर लगा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.6M लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 400 के चक्कर में मरेगा थोड़ी आदमी। दूसरे यूजर ने लिखा- बालकनी में किसने इसे लगाया, स्पाइडर मैन ने?

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वाला गेट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

शादी में पहुंचे लोगों के बीच हो बवाल, स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन बस देखते रह गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।