1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या बर्फ डालने पर कूलर से AC जैसी हवा आएगी?, शख्स ने किया टेस्ट, देखें Video

क्या बर्फ डालने पर कूलर से AC जैसी हवा आएगी?, शख्स ने किया टेस्ट, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2026 12:43 pm IST,  Updated : May 01, 2026 12:43 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स यह टेस्ट करता हुआ दिखता है कि कूलर में बर्फ डाला जाए तो क्या कूलर AC जैसी हवा देगा। आइए आपको बताते हैं कि उसने क्या बताया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/FWSBHARAT

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हंसी-मजाक के सबसे ज्यादा वीडियो देखने को मिलते हैं मगर उनके अलाव बड़े काम के भी वीडियो देखने को मिलते हैं और उसके साथ ही साथ लोगों के दिमाग में उठे अनोखे सवाल और उस पर किए हुए प्रयोगों के भी वीडियो देखने को मिलते ही हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने कूलर के साथ एक प्रयोग किया। आइए आपको उसका रिजल्ट बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा छत पर कूलर के साथ खड़ा है। वो उसमें पानी भरता है और साथ में बर्फ भी भरता है। वो यह देखना चाहता था कि कूलर में बर्फ डालने पर वो AC जैसी हवा देगा या फिर नहीं। उसने देखा कि बिना बर्फ के कूलर की हवा का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था और बर्फ डालने के बाद वो तापमान सिर्फ 33 डिग्री तक ही आ पाया। इसके बाद वो कूलर कमरे में ले गया और फिर से प्रयोग किया। वहां रूम का तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस था और कूलर जिसमें बर्फ था, उसे चलाने के बाद तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। इसका मतलब कूलर AC जैसी हवा तो नहीं ही देगा मगर तापमान को थोड़ा कम जरूर कर देगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर fwsbharat नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 25 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई वेंटिलेशन अच्छा हो तो बहुत ठंडा करता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा भी सिर्फ 1 घंटे रहेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्लास्टिक बॉडी कभी AC नहीं बनेगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वाला गेट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

शादी में पहुंचे लोगों के बीच हो बवाल, स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन बस देखते रह गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।