1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी दुर्घटना से दिमाग पूरा हिल जाता है, Video हो रहा है वायरल, आप भी देखें

ऐसी दुर्घटना से दिमाग पूरा हिल जाता है, Video हो रहा है वायरल, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2026 02:27 pm IST,  Updated : May 01, 2026 02:27 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में जो नजर आया, वो देखकर आप भी पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HEYNEHARAJ

हर दिन लोग जब अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर सोने से पहले कुछ देर के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव जरूर होते हैं। वहां तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिलते हैं जिसमें उन्हें दिन भर की घटनाक्रम, हंसी-मजाक के वीडियो और उसके अलावा तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिल जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कुछ वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हादसा नजर आया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक फल की दुकान के सामने एक कार खड़ी है। वहीं सड़क से कुछ गाड़ियां जा रही हैं। तभी अचानक से दो लोग उछलते हुए उस गाड़ी की छत पर आ गिरते हैं जो कार दुकान के सामने खड़ी थी। अब इनकी टक्कर किस कार से हुई और क्या ये रॉन्ग साइड से आ रहे थे, यह तो वीडियो में नजर नहीं आया लेकिन इन्हें देखकर लगता है कि चोट गंभीर आई होगी। कार की छत पर गिरने के बाद एक शख्स बगल में सड़क पर गिर जाता है और एक शख्स को दूसरा आदमी नीचे उतारता है और उसी आदमी का चेहरा देखकर लगता है कि चोट गंभीर आई होगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HeyNehaRaj नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ऐसी दुर्घटना से दिमाग पूरा हिल जाता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे भाई बच गया, शुक्र मनाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- लोगों को थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसी घटनाएं दिल और दिमाग दोनों को झकझोर कर रख देती हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AC सर्विस करने आए टेक्नीशियन ने मना कर दिया, Video बनाकर बताया कारण

क्या बर्फ डालने पर कूलर से AC जैसी हवा आएगी?, शख्स ने किया टेस्ट, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।