हमारे देश में जब भी कुछ अतरंगी होता है तो वो किसी न किसी दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर हर दिन या फिर हर कुछ दिनों में ऐसे अतरंगी मामले सामने आते होंगे जो आपको हैरान कर देते होंगे। उदाहरण के लिए कोई प्रेमिका से शादी करने की जिद में टावर पर चढ़ गया। ऐसे कई मामले सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं जो काफी अतरंगी होते हैं और अभी भी एक ऐसा ही मामला नजर आया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक घर के दो दरवाजे नजर आ रहे हैं। पहले एक छोटा सा गेट दिखता है जिसकी वेल्डिंग कर दी गई है। इसका बाद बड़ा वाला गेट दिखता है और उसे भी वेल्डिंग कर दी गई है। आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए जो दावा किया गया है उसके मुताबिक, 'दूल्हे के चाचा को शादी में नहीं बुलाया गया था, इसलिए उन्होंने गुस्से में आकर दूल्हे के घर का मुख्य दरवाजा वेल्ड कर दिया।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो का कई हजार लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को दूसरे कई लोगों ने भी पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- आप हंसी नहीं रोक सकते हैं, ये कैसी जलन है। दूसरे यूजर ने लिखा- अंकल ने बिना किसी शक के यह साबित कर दिया कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- बस सबका ध्यान अपनी ओर खींचना है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बेचारे दूल्हे से ये क्या करवा रहे हैं, वायरल Video देखकर आ जाएगी हंसी
बच्ची ने बनाई ऐसी पेंटिंग कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, देखकर आ जाएगी हंसी