1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. AAP की महिला विधायक पर ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO वायरल होने के बाद दी सफाई

AAP की महिला विधायक पर ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO वायरल होने के बाद दी सफाई

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 15, 2026 12:34 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 12:34 pm IST

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी की महिला विधायक और ट्रक ड्राइवर का विवाद चर्चा के केंद्र में आ गया है। इस मामले में विधायक की सफाई भी सामने आई है।

Ludhiana- India TV Hindi
आम आदमी पार्टी की महिला विधायक और ट्रक ड्राइवर का विवाद Image Source : REPORTER INPUT

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी की महिला विधायक का ट्रक ड्राइवर से विवाद हो गया है। विवाद के बाद महिला विधायक पर आरोप है कि उन्होंने ट्रक ड्राइवर को एक थप्पड़ भी मारा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब इस मामले में ट्रक ड्राइवर के साथी पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में महिला विधायक की सफाई भी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक राजिंदरपाल कौर छीना का एक ट्रक ड्राइवर से विवाद का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर बाद डाबा रोड इलाके की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक की गाड़ी पीछे से आ रही थी और ड्राइवर लगातार उसे ओवरटेक करने के लिए हूटर पर हूटर बजा रहा था, लेकिन ट्रक आगे नहीं बढ़ा और रास्ता नहीं दिया।

इसके बाद विधायक खुद गाड़ी से उतरकर गनमैन के साथ ट्रक के पास पहुंचीं। सामने आई CCTV वीडियो में साफ दिख रहा कि वह खुद ट्रक का दरवाजा खोलकर ड्राइवर को नीचे उतारती दिखाई दे रही हैं। 

वायरल वीडियो में विधायक द्वारा ड्राइवर को एक थप्पड़ मारने का दावा किया जा रहा है। हालांकि घटना के बाद इसका पता चलने पर ड्राइवर के अन्य साथी भड़क गए और उन्होंने पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग की। अब इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के कई नेताओं द्वारा AAP सरकार को घेरा गया है और इसे सत्ता का अहंकार और गुंडागर्दी का आरोप लगाया जा रहा है। 

विधायक ने थप्पड़ मारने की बात से इनकार किया

हालांकि मामले के तूल पकड़ते देख विधायक ने थप्पड़ मारने की बात से इनकार किया है। उनकी ओर से ये सफाई दी गई है कि उन्होंने ड्राइवर के हाथ से सिर्फ चाबी छीनी थी। मामले को लेकर पुलिस जांच और अब आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। मगर अब ये वीडियो शहर में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं। ऐसे में आप विधायक का इस तरह का वीडियो सामने आना पार्टी के लिए चुनाव में नुकसान की बात साबित हो सकती है।

इससे पहले ये मामला भी तूल पकड़ा था जब पंजाब में सिख युवक पर हमला हुआ था और सुखबीर सिंह बादल ने AAP पर गंभीर आरोप लगाए थे (रिपोर्ट- लुधियाना से तुषार भारती)

ये भी पढ़ें-

गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत शेखों ने ज्वाइन की AAP तो सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- 2027 के चुनाव हिंसक होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।