1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब तो जंगल सफारी से तौबा ही कर लेंगे ये लोग, जो हुआ वो आप भी देखिए

अब तो जंगल सफारी से तौबा ही कर लेंगे ये लोग, जो हुआ वो आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2026 04:07 pm IST,  Updated : May 20, 2026 04:56 pm IST

कुछ लोग जंगल सफारी करने के लिए गए थे और उनके फोन में ही वो पल कैद हो गया जिसने उन्हें भी डरा दिया था। आइए आपको बताते हैं कि उनके साथ ऐसा क्या हुआ जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@LOTUS_INDRAJIT

हर इंसान जब अपने काम से बोर हो जाता है तो अपने मूड को फ्रेश करने के लिए कहीं न कहीं घूमने के लिए निकल जाता है। जो लोग अकेले रहते हैं, वो अपने घर चले जाते हैं। जो लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं, वो कहीं पहाड़ों पर या फिर समुद्र वाली जगहों पर घूमने चले जाते हैं। वहीं कई सारे लोग जंगल सफारी करने भी निकल जाते हैं। ऐसे ही कुछ लोग जंगल सफारी करने पहुंचे जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो तो अब तौबा ही कर लेंगे। अभी उसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें जंगल नजर आ रहा है। जीप में बैठी लड़की ने जंगल सफारी के दौरान वीडियो बनाया और तभी नजर आता है कि एक हाथी उनकी तरफ भागते हुए आ रहा है। हाथी जब काफी करीब आ जाता है तो लड़की डर जाती है और जीप चालक को गाड़ी भगाने के लिए बोलने लगती है। कुछ सेकंड के लिए हाथी रुक जाता है मगर फिर उनके पीछे आने लगता है। जीप में मौजूद आदमी भी गाड़ी भगाने के लिए बोलने लगता है। वीडियो देखकर लगता है कि हाथी इन पर हमला कर सकता है और इसी कारण ये लोग भी डर गए। अब वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Lotus_indrajit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'वो कभी जंगल सफारी पर दोबारा नहीं जाएगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे अनुभव कम ही होते हैं, कभी नहीं भूलेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई जिंदा हो। तीसरे यूजर ने लिखा- गजराज महाराज गुस्से में हो गए लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब दोबारा जंगल नहीं जाएगी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस डिलीवरी बॉय ने कही ऐसी बात कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है खूब वायरल

घर का बड़ा बेटा कभी Date मत करना; लड़की ने ऐसा क्यों बोला, देखें उसका Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।