1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये Video देखते ही दिल खुश हो जाएगा आपका, आइए बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या है

ये Video देखते ही दिल खुश हो जाएगा आपका, आइए बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2026 02:53 pm IST,  Updated : May 21, 2026 03:59 pm IST

अभी एक इतना प्यारा वीडियो दिखा जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आना तय है। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SURAJKAJU10K

अब तक हर किसी के पास फोन है तो जैसे ही कुछ खास पल होता है, लोग उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर बैठी जनता उन वीडियो को देखती है और अगर वो उनका ध्यान खींच लेता है तो फिर वीडियो का वायरल होना तय है। आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे जिसमें हंसी-मजाक, ड्रामा, डांस, लड़ाई के साथ ही साथ कुछ प्यारे पल भी देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर पता चला का सूरज नाम के बच्चे का जन्मदिन था तो वो अपने दोस्तों को पार्टी दे रहा है। अब इसी दौरान उसके दोस्त ने यह वीडियो बनाया। वो वीडियो बनाकर बोलता है, 'हेलो दोस्तों, आज सूरज का बर्थडे है तो सूरज 100 रुपए के नूडल्स लाया है और उसके साथ कोल्ड ड्रिंक भी है। आज वो हम लोगों को पार्टी भी दे रहा है।' इस दौरान उस बच्चे के चेहरे पर जो खुशी दिखती है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर surajkaju10k नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और खूब सारे लोगों ने सूरज को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं कुछ लोगों ने अलग कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बहुत प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- लेकिन ये टॉफी तो मेरे साथ ही देने जाएगा टीचर्स को। एक अन्य यूजर ने लिखा- असली पार्टी ये है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ग्रेविटी कहां गई इसमें! वायरल कारनामा देख लोग पूछ रहे हैं ये सवाल, एक बार आप भी देखिए

डर और दर्द जैसे शब्दों को जानती ही नहीं है ये बच्ची, Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।