1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Gen-Z स्टूडेंट का आंसर शीट देख टीचर भी हैरान है, आप भी देखिए कि ऐसा क्या लिखा

Gen-Z स्टूडेंट का आंसर शीट देख टीचर भी हैरान है, आप भी देखिए कि ऐसा क्या लिखा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2026 03:58 pm IST,  Updated : May 21, 2026 03:58 pm IST

अब तक कई सारे वायरल आंसर शीट के वीडियो देखे हैं मगर ऐसा कुछ दिखेगा, कभी सोचा नहीं था। अभी जो वायरल हो रहा है, वो देख आप भी माथा पकड़ लेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि शीट में ऐसा क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SUDIPTO_2.0_

आप भी इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक का यूज तो करते ही होंगे और वहां पर अपने दोस्तों से बात भी करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया वाली भाषा, आम भाषा से काफी अलग होती है और सभी लोग उस भाषा को भी आसानी से समझ जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी परीक्षा देते हुए अपने आंसर शीट में उस भाषा का इस्तेमाल किया है जो आप सोशल मीडिया पर यूज करते हैं? जाहिर सी बात है कि आपने ऐसा नहीं किया होगा मगर वायरल वीडियो में ऐसा देखने को मिल जाएगा।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आंसर शीट नजर आ रहा है और उसमें छात्र ने सभी सवालों के जवाब भी लिखे हैं लेकिन टीचर का दिमाग कुछ शब्द देखकर घूम गया क्योंकि उसने उसकी कल्पना नहीं की थी। छात्र ने About को Abt लिखा हुआ है। उसन आगे एक जगह पर Kinda लिखा हुआ है। वहीं एक जगह पर उसने By the way की जगह BTW लिखा हुआ है। यह शॉर्ट फॉर्म्स हैं जो लोग सोशल मीडिया पर बात करते हुए यूज करते हैं मगर आंसर शीट में देखकर टीचर ने भी माथा पकड़ लिया। वहीं वीडियो में लिखा है, 'जब आपका स्टूडेंट Gen-Z हो और आप कुछ नहीं कर सकते।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sudipto_2.0_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 लाख 97 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। उसे देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे अभी याद आया है कि मैंने अपने सेमेस्टर में Gonna लिख आई थी। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा बोर्ड पेपर ऐसा ही होने वाला है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने एक बार Cuz लिखा था।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ग्रेविटी कहां गई इसमें! वायरल कारनामा देख लोग पूछ रहे हैं ये सवाल, एक बार आप भी देखिए

ये Video देखते ही दिल खुश हो जाएगा आपका, आइए बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।