1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी पत्नी से ऐसी मदद आज तक किसी ने नहीं ली होगी, शख्स का Video हो रहा है खूब वायरल

अपनी पत्नी से ऐसी मदद आज तक किसी ने नहीं ली होगी, शख्स का Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 18, 2026 05:49 pm IST,  Updated : May 18, 2026 05:49 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे आप एक बार देख लेंगे तो लंबे समय तक उसे भूलेंगे नहीं। वीडियो कोई कई लोगों ने पोस्ट किया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SKTANVEER87

इंसान जब भी अपने काम से फ्री हो जाता है तो तुरंत ही सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं क्योंकि लोग जानते हैं कि सोशल मीडिया पर उन्हें वो देखने को मिलेगा जो उन्होंने पहले कभी सोचा तक नहीं होता है या फिर देखा नहीं होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया पर अतरंगी कंटेंट नजर आता है और ऐसे ही कंटेंट वायरल भी होते हैं। आप भी अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

शख्स ने ऐसी क्या मदद दी?

एक शख्स को पंखे की तार को फिक्स करना था। अब पंखा तो ऊंचाई पर ही होता है और लोग ऐसे कामों के लिए सीढ़ी की मदद लेते हैं लेकिन ये आदमी अनोखा है। इसने सीढ़ी की मदद लेने की जगह अपनी पत्नी से मदद ली है। वीडियो में दिखता है कि वो आदमी अपनी पत्नी के कंधे पर चढ़ा हुआ है और ऐसे ही वो पंखे की तार को फिक्स कर रहा है। इस दौरान वीडियो में गाना बज रहा है कि जिसकी बीवी लंबी, उसका भी बड़ा नाम है। अब यह वीडियो कब का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sktanveer87 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इस देहाती औरत के मजबूत कंधे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लंबी बीवी होने का यही फायदा है। तीसरे यूर ने लिखा- गाना आज सही साबित हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या सीन है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

700 किलो के इस भैंसे में ऐसा क्या है जो इतना छाया हुआ है, Video हो रहा है खूब वायरल

लोको-पायलट की वजह से 1 मिनट भी देर नहीं होती ट्रेन, फिर क्यों होती है देरी? शख्स ने Video में बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।