स्कूल में पढ़ने के दौरान दो तरह के छात्र मिलते हैं। एक वो होते हैं जो दिए गए टास्क को बस किसी तरह से पूरा कर लेते हैं ताकि उन्हें नंबर मिल जाए तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उस टास्क को तो पूरा करते ही हैं, इसके साथ ही साथ वो कॉपी को पूरी तरह से सजाते हैं और मस्त डिजाइन भी बनाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो उन लोगों को देखना चाहिए जो असाइनमेंट पर काफी मेहनत करते हैं और खूब डिजाइन बनाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हर साल बच्चों को असाइनमेंट दिया जाता है और जब वो स्कूल में जमा होते हैं तो स्कूल के अंदर बहुत सारी कॉपियां जमा हो जाती हैं। अब अंत में उसका क्या होता है? अंत में तो वो सारी कॉपियां किलो के भाव से बेच दी जाती हैं और वायरल वीडियो में यही नजारा देखने को मिला। वीडियो में दिख रहा है कि अलग-अलग असाइनमेंट एक जगह जमा किया जा रहा है जो अब बिकेगा। अब वीडियो को शेयर इस एंगल से किया जा रहा है कि असाइनमेंट पर ज्यादा कलाकारी नहीं करनी चाहिए। वीडियो पर लिखा है, 'इसलिए ज्यादा कलाकारी न करें अपने असाइनमेंट में।' मतलब अंत में तो बिकनी ही है तो क्या फायदा ज्यादा मेहनत करने का।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर officially_alnoor_2101 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 68 हजार लोगों ने लाइक किया है। कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये रील मेरे क्लासमेट की फीड में जाए। दूसरे यूज ने लिखा- मैंने देना ही छोड़ दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- एक सेमेस्टर में किया था, उसके बाद अक्ल आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसलिए मैंने आज तक नहीं बनाया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लोगों को इतनी जल्दी किस बात की होती है जो जान को भी खतरे में डाल देते हैं, देखिए Video
गर्मी से राहत पाने के लिए बंदर ने किया गजब का काम, Video हो रहा है वायरल