1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. NCRTC की अच्छी पहल पर शख्स ने बनाया Video, मगर लोगों के दिमाग में आया एक ही ख्याल

NCRTC की अच्छी पहल पर शख्स ने बनाया Video, मगर लोगों के दिमाग में आया एक ही ख्याल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 22, 2026 02:24 pm IST,  Updated : May 22, 2026 02:24 pm IST

NCRTC की तरफ लोगों के लिए शुरू की गई अच्छी पहल को देखकर शख्स ने वीडियो बनाया और जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने भी रिएक्ट किया मगर अधिकतर लोगों के दिमाग में एक ही ख्याल आया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/KHOJ.NCR

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो काफी अच्छा होता है या फिर कुछ गलत दिखता है तो लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं ताकि दूसरे लोग भी उसे देख सकें और अपनी प्रतिक्रिया दें। आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे और उनपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी होगी। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे 3 मई को पोस्ट किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स एक जगह पर रखे हुए छाते दिखा रहा है। उन छातों को दिखाते हुए वो बोलता है, 'मेट्रो ने ये अच्छा काम किया है। यहां पर छाते रखवा दिए हैं। अब 1 किलोमीटर का रास्ता है, धूप भी है तो लोग धूप से गिर भी सकते हैं। अब यहां से शुरू करो और दूसरी जगह पहुंचकर छोड़ दो, वहां से शुरू करो और यहां छोड़ दो।' वीडियो में एक शख्स दूसरी तरफ से छाता लेकर आते हुए और यहां पर आकर रखते हुए दिखता है। कड़ी धूप से लोगों को राहत देने के लिए अच्छी पहल है और ये पहला NCRTC की तरफ से की गई है क्योंकि जहां छाते रखे गए हैं, वहां एक बोर्ड भी लगा है और उस पर NCRTC लिखा हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर khoj.ncr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में एक ही ख्याल आया। एक यूजर ने लिखा- बस लोग ये छाते अपने अपने घर न ले जाएं। दूसरे यूजर ने लिखा- बस कुछ लोगों का दिल न डोले, नहीं तो कुछ ऐसे होते हैं, घर ले जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई अब दोबारा देख जाकर, वहां कितने छाते बचे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सब चोरी हो जाएंगे।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-

असाइनमेंट पर मेहनत करने वालों ये Video देख लो, लोग भी मजे ले रहे हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।