सोशल मीडिया काफी अनोखा प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां पर हर दिन अतरंगी चीजें देखने को मिलती ही रहती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर अब तक न जानें कितने अतरंगी कंटेंट देख ही लिए होंगे। कोई अतरंगी जुगाड़ करता है तो कोई अतरंगी हरकत करता है और यह सब सोशल मीडिया पर रोज वायरल भी होता है क्योंकि लोगों को अतरंगी चीजें देखने में बड़ा मजा आता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वीडियो भी आपको शायद मजेदार लगे। लोगों ने तो वीडियो देखने के बाद कई सारे कमेंट किए हैं। आइए आपको भी बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने अब तक कई लोगों के घर का बंटवारा होते हुए देखा या फिर सुना होगा। लोगों के बीच जमीन का और सामान का भी बंटवारा होता है लेकिन क्या आपने कभी AC का बंटवारा देखा है। जब AC एक हो और ठंडी हवा खाने वाले दो लोग हों तो फिर इसका भी बंटवारा हो सकता है और हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि दो कमरों के बीच में जो दीवार थी, उसे ऊपर से एक कोने से थोड़ा तोड़ा गया और वहां बीच में उस AC को फिट कर दिया गया ताकि दोनों कमरों को ठंडक मिल जाए। अब इस बंटवारे के बाद AC कमरों को कितना ठंडा कर पाएगा, ये तो यही लोग जानें मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zikraair नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1M लाइक मिल चुके हैं। कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- एक तीर से दो निशाने। दूसरे यूजर ने लिखा- रिमोट किसके पास रहता है। तीसरे यूजर ने लिखा- जब इतना प्यार है तो दीवार ही क्यों लगवाई थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे oggy and the cockroaches की याद आ गई।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लोगों को इतनी जल्दी किस बात की होती है जो जान को भी खतरे में डाल देते हैं, देखिए Video
गर्मी से राहत पाने के लिए बंदर ने किया गजब का काम, Video हो रहा है वायरल