आज के समय में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो इंटरनेट का यूज नहीं करता होगा। कई सारे लोगों का काम ही इंटरनेट की वजह से होता है। आप भी दिन में की सारी चीजें गूगल करते होंगे, कई अलग-अलग वेबसाइट पर जाते होंगे। आप जब अलग-अलग वेबसाइट पर जाते होंगे तो कई बार वेबसाइट खुलने से पहले आपके सामने 'I'm not robot' वाला टेस्ट आया होगा। आपके सामने Captcha आया होगा। क्या आपने कभी गौर किया है जो Captcha आता है उसमें आपसे कार, बस, ज़ेब्रा क्रॉसिंग जैसी फोटो ही पहचान करवाई जाती है। इसके पीछे क्या कारण है, क्या रोबोट इसे नहीं पहचान पाता है या फिर कोई दूसरा कारण है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
Captcha आखिर है क्या?
पहले तो आप यह जान लीजिए कि Captcha का पूरा नाम क्या है। Captcha का पूरा नाम Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart है। अब इसका काम बताते हैं। दरअसल Captcha का काम यह चेक करना है कि वेबसाइट चेक करने वाला कोई इंसान है या फिर कोई ऑटोमेटेड बॉट है क्योंकि इंटरनेट पर कई सारे बॉट्स मौजूद होते हैं जो फर्जी अकाउंट बनाते, स्पैम भेजते और वेबसाइट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। Captcha इन सभी चीजों को रोकता है।
Captcha सड़क से जुड़ी फोटो ही क्यों पूछता है?
आपने अगर नोटिस किया होगा तो जो Captcha आता है उसमें ज़ेब्रा क्रॉसिंग, बस, कार, ट्रैफिक लाइट्स जैसी फोटो ही आती है। आसान शब्दों में कहें तो उसमें सड़क पर दिखने वाली चीजों की ही फोटो होती हैं। तो सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है, यही कुछ गिनी-चुनी चीजों की फोटो क्यों आती है और उन्हें ही हम बार-बार क्यों चुनते हैं। आपको बता दें कि यह सभी चीजें सेल्फ-ड्राइविंग कार से जुड़ी हुई हैं। यह तस्वीरें सेल्फ-ड्राइविंग कार के पहचानने के लिए होती हैं। आइए आसान शब्दों में बताते हैं। हम Captcha के जरिए जो ट्रैफिक लाइट्स, कार, बस जैसी फोटो को पहचानते हैं, इससे हम सेल्फ-ड्राइविंग कार की टेक्निक को मजबूत और बेहतर बनाते हैं क्योंकि सेल्फ-ड्राइविंग कार की सिस्टम को यह पहचानना बहुत जरूरी है कि सड़क पर कार, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, बस, ट्रैफिक लाइट्स कैसी दिखती हैं और यह काम मशीन की तुलना में इंसान बेहतर कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो Captcha के जरिए हम AI को यह बताते हैं कि तस्वीर में कौन सी चीज कहां हैं।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस जुगाड़ को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? Video अभी हो रहा है वायरल
प्लेन की टक्कर और हवा में ही फट गया पैराशूट... फिर जो हुआ देखकर सांसें थम जाएंगी!