1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा खतरनाक ड्राइवर तो मैंने भी नहीं देखा था, आप भी जरा Video पर नजर डालिए

ऐसा खतरनाक ड्राइवर तो मैंने भी नहीं देखा था, आप भी जरा Video पर नजर डालिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 25, 2026 12:59 pm IST,  Updated : May 25, 2026 12:59 pm IST

स्कूटी चलाते हुए एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो देखेंगे तो खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/RAGHAVRRRATHOD

कई बार ऐसा होता है कि आपको सड़क पर कहीं जाते हुए कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो आपका ध्यान पूरी तरह से खींच लेता है। अब आप तो शायद उसे देखकर आगे बढ़ जाते होंगे मगर कई सारे लोग ऐसे नजारों को अपने फोन के कैमरे में कैद कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर कंटेंट के इंतजार में बैठे लोगों के सामने परोस देते हैं। अब अगर वो वीडियो सच में अतरंगी होता है तो फिर वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

आपने स्कूटी चलाते हुए तो कई सारे लोगों को देखा होगा। कई लोगों को स्कूटी पर बर्फ रखकर ले जाते हुए भी देखा होगा मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो वीडियो में दिखा। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदे ने स्कूटी पर मिलने वाली जगह जिसे फ़्लोरबोर्ड कहते हैं, वहां तो बर्फ रखा ही है। इसके अलावा उसने स्कूटी की सीट पर भी बर्फ रखा हुआ है और इसी कारण उसके खुद के बैठने की जगह नहीं बची है। अब वो ऐसे में एकदम पीछे बैठा हुआ है और वहीं बैठकर स्कूटी को चला रहा है। ऐसा भी नहीं है कि वो स्कूटी को आराम से चला रहा हो, वो सड़क पर उसे लहराते हुए चला रहा है। अब इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर raghavrrrathod नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या बात है, बहुत ही जहरीला ड्राइवर है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये रोकेगा कैसे, किस पैर से? तीसरे यूजर ने लिखा- ये बर्फ के पिघलने की रफ्तार से भी तेज है। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी दिन इसी बर्फ के ऊपर ये लेटा होगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लो भाई गर्मी के रुझान भी आने शुरू हो गए, शख्स की हरकत देख हंसी आ जाएगी

कैमरामैन को ट्रेनिंग करते देखा है कभी? ये Video हो रहा है काफी वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।