1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. एक साथ 10 स्कॉर्पियो लेकर स्टंट कर रहे थे लफंगे, पुलिस को दिखी रील तो सबको सीधा कर दिया

एक साथ 10 स्कॉर्पियो लेकर स्टंट कर रहे थे लफंगे, पुलिस को दिखी रील तो सबको सीधा कर दिया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 24, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 03:00 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि 10 स्कॉर्पियो के साथ कुछ युवा स्टंट कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी हो रही है और वह मैदान से दूर जाकर खड़े हैं। रील सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को सबक सिखा दिया।

Stunt- India TV Hindi
स्कॉर्पियो से स्टंट करते युवा Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के नवसारी में बुधवार दोपहर 10 स्कॉर्पियो कारों में सवार युवाओं के एक ग्रुप ने फिल्मी स्टाइल में खतरनाक स्टंट किए, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। घटना बिलिमोरा के सोमनाथ मंदिर मैदान की है। यहां बुधवार दोपहर को स्कॉर्पियो कारों का एक ग्रुप अचानक खेत में घुस आया। इन युवकों ने बिना किसी की परमिशन लिए, कारों को खेत में तेज स्पीड से चलाना शुरू कर दिया और 'जीरो टर्न' लेने लगे। देखते ही देखते पूरा खेत धूल के गुबार से भर गया।

यह नजारा देखकर मैदान में मौजूद टूरिस्ट और बच्चे डर गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक, चर्चा है कि इस पूरे स्टंट के पीछे मुख्य मकसद सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करना था। वहां मौजूद लोगों में चर्चा थी कि कैमरे और मोबाइल से लैस ये युवक सिर्फ 'रील' बनाकर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पब्लिक पीस को डिस्टर्ब कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बिलिमोरा पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा, गाड़ी को जब्त कर जांच शुरू की। जबकि युवक मौके से भाग गए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है

पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया है। युवक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए शूट किए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पब्लिक सेफ्टी से समझौता करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की तरफ से बताया गया कि नवसारी जिले के बिलिमोरा शहर में प्राचीन सोमनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में कुछ युवक सात स्कॉर्पियो कारों के साथ स्टंट करते हुए पकड़े गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, बिलिमोरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी ड्राइवरों को पकड़ लिया।

एक साल में 150 से ज्यादा केस रजिस्टर हुए

नवसारी जिले में एक साल में खतरनाक ड्राइविंग के लगभग 150 से 200 केस रजिस्टर हुए हैं। सबसे ज्यादा केस नवसारी टाउन, विजलपोर और गणदेवी-बिलिमोरा पंथक में रजिस्टर हुए हैं। हाईवे पर स्टंट करने वाले युवाओं के खिलाफ ग्रामीण और हाईवे पुलिस ने स्पेशल ड्राइव चलाई। नेत्रम प्रोजेक्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

रीलबाजों पर सख्त कार्रवाई

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली सभी गाड़ियों को आरटीओ मेमो जारी किए गए और युवाओं को पब्लिक में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के कानून के बारे में जागरूक किया गया। बिलिमोरा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद स्टंट करने वालों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि पब्लिक जगहों पर लिमिट से ज्यादा स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(नवसारी से बुरहान मलेक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

झगड़िया GIDC में भीषण हादसा, मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में ब्लास्ट के बाद आग

गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।