1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. झगड़िया GIDC में भीषण हादसा, मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में ब्लास्ट के बाद आग

झगड़िया GIDC में भीषण हादसा, मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में ब्लास्ट के बाद आग

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 23, 2026 02:51 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 02:57 pm IST

आग इतनी भयानक थी कि धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। अब तक विस्फोट के कारण सामने नहीं आए हैं। हादसे में कुछ मजदूर घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

Gujarat Fire- India TV Hindi
मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में आग Image Source : REPORTER INPUT

भरूच जिले के झगड़िया स्थित जीआईडीसी क्षेत्र में मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम नाम की कंपनी में अचानक जोरदार विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कई टेंडर तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भीषण थी कि धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें-

गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

जंग का मैदान बना सूरत महानगर पालिका का चुनाव, बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़े-VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।