1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. जंग का मैदान बना सूरत महानगर पालिका का चुनाव, बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़े-VIDEO

जंग का मैदान बना सूरत महानगर पालिका का चुनाव, बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़े-VIDEO

 Published : Apr 22, 2026 11:02 am IST,  Updated : Apr 22, 2026 11:12 am IST

बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच हुई झड़प के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। निर्दलीय उम्मीदवार की समर्थक महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।

दो पक्षों में झड़प- India TV Hindi
दो पक्षों में झड़प Image Source : REPORTER INPUT

सूरत महानगर पालिका चुनाव को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सूरत के अड़ाजन क्षेत्र स्थित गोराट हनुमान मंदिर के पास चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों तथा स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और एक दूसरे का विरोध किया। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।

गो बैक के लगे नारे

इससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सूरत के वार्ड नंबर 11 गोराट क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भारी हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई है। भाजपा उम्मीदवार, विधायक के साथ जब चुनाव प्रचार करने गोराट क्षेत्र में पहुंचे तो स्थानीय लोग ओर निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया, और गो बैक के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई। 

महिलाओं ने लगाया आरोप, फाड़े गए कपड़े

स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार हर्ष मेहता और उनके समर्थकों ने महिलाओं पर हमला किया। उनके कपड़े तक फाड़ दिए। विवाद तब शुरू हुआ, जब एक महिला को धक्का मारा गया। धक्का मारने का फुटेज भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

यह पूरा विवाद स्थानीय लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार तरुण पटेल को चुनाव में खड़ा किया, तबसे सामने आया है। निर्दलीय उम्मीदवार ने वार्ड नंबर 11 में अशांत धारा की शिकायत के साथ अपना फॉर्म भरा था। महिलाओं को सार्वजनिक रूप से पीटने के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।