1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. जामनगर में छापेमारी में निकला 1200 लीटर नकली दूध... 75 किलो घी और मिल्क पाउडर भी जब्त

जामनगर में छापेमारी में निकला 1200 लीटर नकली दूध... 75 किलो घी और मिल्क पाउडर भी जब्त

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 29, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 11:44 pm IST

जामनगर जिले के कालावड़ पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध मिलावटी दूध के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके से करीब 1,200 लीटर संदिग्ध दूध, 75 किलो घी और 75 किलो मिल्क पाउडर बरामद कर नष्ट कर दिया गया।

जामनगर में छापेमारी...- India TV Hindi
जामनगर में छापेमारी के बाद 1,200 लीटर मिलावटी दूध, अन्य उत्पाद नष्ट किये गए (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PEXELS

गुजरात के जामनगर जिले में छापेमारी के दौरान संदेह के दायरे में आए 1,200 लीटर मिलावटी दूध और अन्य उत्पादों को नष्ट कर दिया गया। यह अभियान जामनगर विशेष अभियान समूह (SOG) और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (FDCA) ने चलाया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी के मार्गदर्शन तथा SOG PI के नेतृत्व में कालावड़ के शीतला माता मंदिर क्षेत्र में छापेमारी की गई।

गुजरात में मिलावटी दूध का भंडाफोड़

इस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1,200 लीटर संदिग्ध दूध, 75 किलो घी और 75 किलो मिल्क पाउडर बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग की FSO टीम को मौके पर बुलाकर नियमानुसार संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा मामला दर्ज किया जाएगा।

कालावड़ में घर में मारा छापा

खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के तहत मौके पर मौजूद संदिग्ध सामग्री को नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में कानाभाई देपालभाई, निवासी शीतला माता मंदिर के पास कालावड़ का नाम सामने आया है। मामले में अब सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस उपाधीक्षक पीयूष वंडा ने बताया कि एक सूचना मिलने पर, पुलिस और एफडीसीए के अधिकारियों ने कालवाड़ पुलिस थाने के इलाका स्थित एक घर पर छापा मारा, जहां उन्हें 1,200 लीटर मिलावटी दूध, 75 किलोग्राम संदिग्ध घी और 75 किलोग्राम दूध पाउडर मिला। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला की टीम द्वारा नमूना लेने के बाद, संदिग्ध सामग्री को दिशानिर्देशों के अनुसार नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में गुजरात के पाटन में बड़े पैमाने पर मिलावट के खेल का खुलासा हुआ था। एफडीए ने छापेमारी कर 14709 किलोग्राम मिलावटी तेल जब्त किया। फैक्ट्री में सोयाबिन में सस्ते तेल की मिलावट कर इसे धड़ल्ले से बाजार में बेचा जा रहा था। 

(रिपोर्ट- हरदीप भोगल)

यह भी पढ़ें-

'न पतंजलि घी में मिलावट, न दवाओं पर कभी लगा बैन', प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी रामदेव का दावा

नकली दूध फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 14500 लीटर मिलावटी दूध जब्त, मालिक पर FIR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।