1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. चल पड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

चल पड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 27, 2026 03:10 pm IST,  Updated : Sep 27, 2026 03:21 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पहली LNG से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। इस मौके पर अमित शाह ने कहा है कि ये पहल पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को दूर करती है।

LNG train- India TV Hindi
चल पड़ी देश की पहली LNG ट्रेन Image Source : PTI

अहमदाबाद: देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाली ट्रेन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई है।

अमित शाह ने क्या कहा?

इस मौके पर अमित शाह ने कहा, "आज साबरमती डिवीज़न में भारतीय रेलवे के कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो रही है। ये पहल पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को दूर करती हैं, यात्रियों की सुविधा बढ़ाती हैं और सुरक्षा को मजबूत करती हैं। पहले, दिल्ली से यात्रा करते समय मैं अक्सर साबरमती रेलवे स्टेशन पर उतरता था।"

अमित शाह ने कहा, "मैं साबरमती रेलवे डिवीज़न से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पूरी टीम को दिल से बधाई देता हूं, क्योंकि इतने समय बाद साबरमती स्टेशन को देखना अद्भुत है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के मामले में जबरदस्त बदलाव आया है। आज जिन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया और जिनकी आधारशिला रखी गई, उनमें ₹1,472 करोड़ का निवेश शामिल है, जो इस क्षेत्र के यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।"

भारतीय मुद्रा की बचत कैसे होगी? शाह ने बताया

अमित शाह ने कहा, "2015-16 में रेलवे ने 293 करोड़ लीटर डीजल कंज्यूम किया। ये फिगर आज 2024-25 में गिरकर 108 करोड़ हो गया है। हम साल 2030 तक इसे जीरो तक ले जाएंगे। इससे भारतीय मुद्रा की बचत होगी।"

अमित शाह ने कहा, " ये एक ऐसी बड़ी उपलब्धि है जिस पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता। 2010-11 में सिर्फ़ 75 किलोमीटर का ही विद्युतीकरण हुआ था, जबकि 2023-24 में हमने एक ही साल में 7,188 किलोमीटर का विद्युतीकरण किया। रेलवे नेटवर्क का 99.6% हिस्सा पहले ही विद्युतीकृत हो चुका है। हम बाकी बचे 0.3% का काम भी पूरा कर लेंगे। दुनिया भर में सिर्फ़ स्वीडन ने ही 100% विद्युतीकरण हासिल किया है, लेकिन स्वीडन के रेल नेटवर्क और हमारे रेल नेटवर्क के पैमाने में दस गुना का अंतर है।"

अमित शाह ने कहा, "इस देश के लोगों को कांग्रेस के उन सदस्यों से विकास में इस भारी अंतर के बारे में सवाल पूछना चाहिए जो तरह-तरह की बेतुकी बातें करते हैं। अपने पिछले दस सालों में, उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया; फिर भी, 12 सालों में कोई भी पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का ज़रा सा भी आरोप नहीं लगा पाया है।"

इससे पहले PM मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी और कहा था कि 'युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें-

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शानदार आगाज, MSME पर CM योगी का बड़ा फोकस; अमित शाह बोले- UP बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।