मेसी ने वनतारा के विशाल संरक्षण-परिसर का निर्देशित भ्रमण किया। यह परिसर बचाए गए हाथियों, शाकाहारी जीवों, सरीसृपों और दुनिया भर से लाए गए कम उम्र के पशुओं के पुनर्वास व देखभाल का केंद्र है।
मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने भारत दौरे के बीच गुजरात में स्थित वनतारा भी पहुंचे। यहां उन्होंने वनतारा में अनंत अंबानी के साथ पूजा-अर्चना की और यहां मौजूद जानवरों को भी देखा।
गुजरात के जामनगर में शुक्रवार को एक ऐसी घटना हुई राज्य की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। यहां सभा के दौरान AAP विधायक गोपाल इटालिया मंच पर भाषण दे रहे थे, तभी अचानक एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया जिसके बाद माहौल बिगड़ गया।
Viral Video: डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने उनकी भारत यात्रा के बीच मुकेश अंबानी के बेटे और बहू से मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जामनगर जिले के राणुजा गांव में हुए लोक मेले में सांसद पूनमबेन माडम का विशेष सम्मान किया गया। उन पर डॉलर, सोने-चांदी के नोट और 500 रुपये के नोटों की बारिश की भी की गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
शाम 5 बजे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ। जिसे पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों बाद तोड़ दिया। हाल में ही गुजरात के कच्छ बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन्स देखें गए।
पाकिस्तान की तरफ से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें नाकाम किया है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुजरात के सात एयरपोर्ट को नोटिस टू एयरमेन जारी किया गया है।
लोन वैल्यूअर के तौर पर काम करने वाले रवि विजारखी डैम के पास अपनी बाइक चला रहे थे, तभी एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
अनंत अंबानी 10 दिन तक पैदल चल कर जामनगर से द्वारकाधीश पहुंच गए हैं। रामनवमी के अवसर पर द्वारकाधीश पहुंचने पर अनंत अंबानी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस दौरान उनके साथ उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की 23 मार्च को सगाई हुई थी। इसी साल दो नवंबर को उनकी शादी तय हुई थी लेकिन शहनाई बजने से पहले ही सिद्धार्थ शहीद हो गए।
एक साथ कुएं से 5 शवों को निकाले जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस की टीम भी हैरान रह गई कि आखिर महिला ने अपने बच्चों के संग कुएं में कूद कर जान क्यों दी। पुलिस की टीम सभी एंगल पर जांच कर रही है।
लोक अभियोजक हार्दिक दवे ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कविता के शब्द राज्य के सिंहासन के खिलाफ उठाए जाने वाले गुस्से को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। दवे ने अदालत को बताया कि 4 जनवरी को एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें प्रतापगढ़ी को 11 जनवरी को उपस्थित रहने के लिए कहा गया था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ गीगा फैक्ट्री, दुनिया में सबसे बड़ी सोलर इनर्जी, दुनिया की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल फैक्ट्री भी जामनगर में रहेगी।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। हाई सिक्योरिटी के बीच भी वो अपने फैन को खुश करने से नहीं चूके। अब उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
नीता अंबानी ने स्टाइलिश अंदाज में नए साल का आगाज किया है। नीता अंबानी अपने स्टाइल से एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आईं। उनका अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
गुजरात के जामनगर में हार्ट अटैक से दो छात्रों की मौत हो गई। एक की मौत टहलते समय हुई तो दूसरी जान जम में कसरत करने के दौरान गई।
जाम साहब शत्रुशल्य सिंह महाराज ने शनिवार सुबह अजेय जडेजा को जामनगर राजघराने का अगला उत्तराधिकारी घोषित किया।
गुजरात के जामनगर जिले में भारी बारिश के बाद हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा था। हालांकि अब बारिश बंद होने के बाद जलभराव कम हुआ तो बहुत बुरे हालात सामने आए हैं। देखिए इंडिया टीवी की खास रिपोर्ट...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि बाढ़ के पानी में एक शेड हाउस बह रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह शेड हाउस गुजरात पुलिस का चेक पोस्ट है।
गुजरात के जामनगर जिले से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां पर स्थित जाम जोधपुर तालुका में मौजूद फुलझर डैम पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़