1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. पत्नी ने बॉयफ्रेंड को पति का लोकेशन देकर मरवाया, एक्सीडेंट का दिया रूप लेकिन इस वजह से खुल गई पोल

पत्नी ने बॉयफ्रेंड को पति का लोकेशन देकर मरवाया, एक्सीडेंट का दिया रूप लेकिन इस वजह से खुल गई पोल

 Published : Apr 08, 2025 04:38 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 04:54 pm IST

लोन वैल्यूअर के तौर पर काम करने वाले रवि विजारखी डैम के पास अपनी बाइक चला रहे थे, तभी एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

पति को मारने वाली पत्नी गिरफ्तार- India TV Hindi
पति को मारने वाली पत्नी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

राजकोट: 6 अप्रैल को जामनगर में एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय रवि धीरजलाल मरकाना की मौत की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने रची थी। सोमवार को पुलिस ने मृतक रवि की पत्नी रिंकल और उसके प्रेमी अक्षय डांगरिया को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वे पिछले एक साल से उसे खत्म करना चाहते थे। जब रवि के पिता ने रिंकल से पूछताछ की तो वह कथित तौर पर टूट गई, जिससे पुलिस के संदेह की पुष्टि हुई कि मौत हादसा नहीं थी। 

पत्नी ने दी लोकेशन और प्रेमी ने वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल रविवार की शाम मृतक रवि अपनी बुलेट से कालावड से जामनगर लौट रहे थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी और उसके प्रेमी ने उनके जीवन की घड़ी गिन ली है। रवि की पत्नी रिंकल ने अपने प्रेमी अक्षय डांगरिया को उनकी लोकेशन दी और अक्षय ने कंपास जीप (GJ-20-AQ-8262) से पीछा करते हुए विजरखी डैम के पास उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। जिससे रवि की जान चली गई। 

रिंकल और अक्षय के बीच लंबे समय से था अफेयर 

पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस के अनुसार रिंकल और अक्षय के बीच अफेयर था, जिसके चलते घर में अक्सर झगड़े होते थे। आखिरकार इन झगड़ों ने खतरनाक रूप ले लिया और पति की जान ले ली गई। पुलिस जांच से पता चला है कि अक्षय ने अपनी पत्नी को डाइवोर्स दे दिया था और रिंकल भी अपने पति से डाइवोर्स देने की फिराक में थी। 

पुलिस ने दी ये जानकारी

रवि के चाचा परेश मारकाना पहले तो यह एक एक्सीडेंट लग रहा था, लेकिन जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह हत्या है। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि यह विवाहेत संबंधों की वजह से हुआ। जिसकी उन्हें पहले से भनक थी, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृत्यु की पत्नी की शादी को आठ साल हो गए थे और चार साल का एक लड़का भी है। 

 जामनगर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) आरबी देवधारा ने कहा, "जब हम मामले की आकस्मिक मौत के तौर पर जांच कर रहे थे, तो हमें रिंकल और डांगरिया के बीच प्रेम संबंध के बारे में जानकारी मिली। रवि के पिता ने भी शिकायत दर्ज कराई कि जब उन्होंने रिंकल से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।

  

रिपोर्ट- हरदीप भोगल, जामनगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।