सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार इंसान आ जाता है तो उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप तो इस बात को बहुत ही अच्छे से समझते होंगे। आप रोज कुछ देर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और वहां आपको हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता होगा जो आपने कभी सोचा नहीं होता है या फिर सुना होता है मगर देखा नहीं होता है। अभी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जो नजर आया, वो आपने अब तक तो नहीं ही देखा होगा। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अतरंगी क्या है तो आपको बता दें कि उस आदमी ने अपने कंधे पर एक बड़ा सा कैमरा रखा हुआ है और उसको बैलेंक करते हुए तेजी से दौड़ रहा है। इसका मतलब वो कैमरामैन है जो रेस ट्रैक पर दौड़ने वाले धावकों को कैमरे में कैद करता होगा, तभी तो वो इस तरह से कैमरे को बैलेंस करते हुए भागने की प्रैक्टिस कर रहा है और खुद को ट्रेन कर रहा है। अब यह वीडियो कब का है, यह तो नहीं पता मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कैमरामैन ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो कई सारे एथलिट्स से तेज होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाग कितना बढ़िया रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- उसे अपना काम अच्छे से पता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रैक्टिस जरूरी है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो भाई गर्मी के रुझान भी आने शुरू हो गए, शख्स की हरकत देख हंसी आ जाएगी