अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे भीषण गर्मी के मौसम अधिकतर लोगों के मन में एक ही ख्याल आता है और वो ख्याल किसी स्विमिंग पूल या फिर वाटर पार्क में जाने का होता है। आप भी शायद उन लोगों में से एक हों और अपनी छुट्टी के लिए दोस्तों के साथ या फिर परिवार के साथ किसी वाटर पार्क या स्विमिंग पूल जाते होंगे। मगर कई सारे लोग जो किसी स्विमिंग पूल में नहीं जा पाते वो घर पर ही माहौल बना लेते हैं और बच्चे ऐसा अकसर करते हैं। अभी भी एक वीडियो वारयल हो रहा है जो आपको जरूर पसंद आएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तीन बच्चे अपने घर की छत पर ही मजे से पूल पार्टी कर रहे हैं। इसके लिए इन्फ्लेटेबल स्विमिंग पूल जिसे कई सारे लोगों हवा भरने वाला पूल भी कहते हैं, उसका यूज किया है। उसमें हवा भरकर उसमें पानी भर दिया है और उसमें मजे से अपनी पार्टी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वो मजे से खा-पी भी रहे हैं। वो कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं और एक ट्रे पानी में तैर रहा है जिसमें स्नैक्स रखा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pinkipanditsingh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 98 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जब मैं अमीर जो जाऊंगा तो ऐसे ही संकेत होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- पार्टी रुकनी नहीं चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- एंट्री चार्ज कितना है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पूल पार्टी नहीं बच्चा पार्टी।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा खतरनाक ड्राइवर तो मैंने भी नहीं देखा था, आप भी जरा Video पर नजर डालिए
कैमरामैन को ट्रेनिंग करते देखा है कभी? ये Video हो रहा है काफी वायरल