1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने अपने पति का बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

महिला ने अपने पति का बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 27, 2026 07:57 am IST,  Updated : May 27, 2026 07:57 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने पति की शादी से पहले वाली फोटो दिखाती है और उसके बाद मौजूदा हालत दिखाती है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NEWBHARATSPEAKS

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है, उस फोन में इंटरनेट का रिचार्ज भी होता है तो लोग सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। वहीं तरह-तरह के कंटेंट देखते हैं और साथ में कई सारे लोग अपने मन की बात भी सोशल मीडिया पर बताते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने हर तरह के पोस्ट देखे होंगे और शायद आप भी कुछ न कुछ पोस्ट करते ही होंगे। इन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

महिला ने वीडियो में क्या दिखाया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शुरुआत में तो महिला एक आदमी की फोटो दिखाती है जो काफी फिट नजर आता है। उसे दिखाते हुए महिला कहती है कि इस आदमी से मैंने शादी की थी, कितना हैंडसम था ये। इसके बाद वो कैमरे को फोटो से हटाकर अपने पति की तरफ करती है और दिखाता ही कि वही आदमी अब कैसा दिखता है। वीडियो में दिखता है कि उस आदमी का वजन अब काफी बढ़ गया है। उसे दिखाते हुए महिला कहती है कि देखो अब कैसा हो गया। वो आदमी भी कैमरे में देखकर हंस देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @newbharatspeaks नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये AI ट्रांसफॉर्मेशन नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- खराब खाने ने शरीर बिगाड़ दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- AI नहीं Carb ट्रांसफॉर्मेशन है। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर मोटापे को नज़रअंदाज कर दिया जाए, तो वह अब बेहतर दिख रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लोगों में इतना कॉन्फिडेंस आखिर कहां से आता है जो ऐसा कुछ कर लेते हैं, Video देखिए

जन्मदिन पर चचा ने ऐसा क्या किया जो लोग मजे लेने लगे, Video देख समझ जाएंगे सब कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।