हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ खूबी होती है। कोई बहुत ही अच्छी डांस कर लेता है तो कोई पढ़ाई में माहिर होता है। कोई क्रिकेट बहुत अच्छा खेलता है तो कोई शतरंज का खिलाड़ी होता है और उसे हरा पाना बहुत मुश्किल होता है। कोई खाना बहुत अच्छा बनाता है तो कोई स्केच बनाने में काफी टैलेंटेड होता है। कुल मिलाकर बात यह है कि हर इंसान कुछ न कुछ ऐसा करता ही है जो उसे दूसरों से अलग और खास बनाता है। ऐसा ही कुछ अभी वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। आपने शायद ऐसी कला पहले न देखी हो मगर हैरान जरूर होने वाले हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें स्टोन बैलेंसिंग का एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। जिसे स्टोने बैलेंसिंग के बारे में नहीं पता, पहले उन्हें इसके बारे में बताते देते हैं। यह एक ऐसी कला है जिसमें पत्थरों को एक के ऊपर एक करके संतुलित किया जाता है और इसमें किसी भी प्रकार के गोंद का सहारा नहीं लिया जाता है बल्कि यह सिर्फ गुरुत्वाकर्षण की मदद होता है। अब वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने किसी वाटरफॉल के सामने कई पत्थरों को एक के ऊपर एक करके बैलेंस किया है और वो देखने में बहुत ही कमाल लग रहा है। एक बार आप भी देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर koboq नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 78 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सूरज, चांद और 8 ग्रह। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत कमाल का है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा करने में समय लगता है, ये बेहद खूबसूरत काम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तुमने ये कैसे किया, क्या तुम फिजिक्स को अपनी मर्ज़ी के हिसाब से मोड़ रहे हो?
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लोगों में इतना कॉन्फिडेंस आखिर कहां से आता है जो ऐसा कुछ कर लेते हैं, Video देखिए
जन्मदिन पर चचा ने ऐसा क्या किया जो लोग मजे लेने लगे, Video देख समझ जाएंगे सब कुछ