1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसके पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है क्या? इसका कारनामा देखकर ही कई लोग डर जाएंगे

इसके पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है क्या? इसका कारनामा देखकर ही कई लोग डर जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 27, 2026 09:56 am IST,  Updated : May 27, 2026 09:56 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी नजर आया जिसे देखते ही आप कहेंगे कि इसे मौत से डर नहीं लगता है क्या। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया भी है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ITS__FADII1

लोग हंसी-मजाक या फिर अतरंगी चीजें देखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप जब अपने काम से फ्री हो जाते होंगे या फिर जब भी बोर हो रहे होते हैं तो फिर आप सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। इन्हीं सब वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो कई सारे लोगों को डरा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप कई बार मेले में गए ही होंगे और वहां वो बड़ा वाला झूला भी देखा होगा जिसे फेरिस व्हील कहा जाता है। अब कई लोगों को तो इस झूले में बैठने से ही डर लगता है। अब सोचिए कि आप वो इंसान हैं जिसे इस झूले में बैठने से डर लगता है मगर आप देखते हैं कि एक आदमी इसी झूले के टॉप पर ऐसे खड़ा है जैसे वो अपने छत पर खड़ा हो और झूला घूम रहा होगा और वो उसके साथ ही साथ वो भी घूम रहा है और समय के हिसाब से खुद को बैलेंस भी कर रहा है तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर सी बात है कि आपको डर लगेगा। अब हमने जो भी कहानी आपको बताई, वो सब वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला जिसे देख आप पक्का हैरान होने वाले हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर its__fadii1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 77 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सिंगल आदमी की जिंदगी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने फिजिक्स में मास्टर कर लिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- फ्री के झूले ले रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- भाई मौत से नहीं बल्कि मौत भाई से डरता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तो इसमें ग्रेविटी कहां गई।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस शख्स का टैलेंट आप सभी को हैरान कर देगा, Video देख तारीफ करना नहीं भूलेंगे आप

महिला ने अपने पति का बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।