1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'नोबिता के शहर से रिपोर्टिंग!' टोक्यो से क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने शेयर की तस्वीरें; इंस्टाग्राम पर हुईं वायरल

'नोबिता के शहर से रिपोर्टिंग!' टोक्यो से क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने शेयर की तस्वीरें; इंस्टाग्राम पर हुईं वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 24, 2026 01:38 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 01:38 pm IST

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपनी फोटो फैन्स के साथ जापान के टोक्यो से शेयर की हैं।

Vaibhav Suryavanshi Tokyo, Vaibhav Suryavanshi Records, Vaibhav Suryavanshi Latest News, Vaibhav Su- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरें वायरल। Image Source : IG/@VAIBHAV_SOORYAVANSHI09

भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सिर्फ मैदान पर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। भारतीय बल्लेबाज ने जापान की राजधानी टोक्यो से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- “नोबिता के शहर से रिपोर्टिंग।” यह पोस्ट डोरेमोन कार्टून के संदर्भ में था, जो भारत में बेहद लोकप्रिय है। तस्वीरों में डोरेमोन की तस्वीर भी शामिल थी। पोस्ट करते ही फैंस दीवाने हो गए और यह तेजी से वायरल हो गई।  

डोरेमॉन से बचपन की दिलाई याद 

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। यह उनका पहला मल्टी-नेशन टूर्नामेंट है। बुधवार को उन्होंने टोक्यो से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में ‘नोबिता के शहर से रिपोर्टिंग’ लिखकर उन्होंने अपनी उम्र और बचपन के शौक को याद दिलाया। डोरेमोन सीरीज टोक्यो के बैकग्राउंड पर आधारित है, जिसमें रोबोटिक बिल्ली डोरेमोन नोबिता नाम के लड़के की मदद करती है। भारत में इस कार्टून की लोकप्रियता को देखते हुए वैभव का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया।  

10 लाख से ज्यादा मिले लाइक्स

वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट पर अब तक 1.5 मिलियन लाइक्स हैं। फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि वैभव अभी भी बच्चा है और कार्टून का शौक बनाए हुए है। कई लोगों ने कहा कि मैदान पर गेंदबाजों की धुनाई करने वाला वैभव बाहर डोरेमोन का फैन है। यह पोस्ट उनकी उम्र की याद दिलाता है। वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। आईपीएल में युवा उम्र में शतक लगाने और टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए वे जाने जाते हैं।  

कार्टून देखना शौक 

वैभव पहले भी बता चुके हैं कि मैच से पहले कार्टून देखना उनकी आदत है। आईपीएल 2026 के दौरान उन्होंने कहा था, “दिमाग में कुछ नहीं चलता। आज भी हर दिन मैच से पहले हम कार्टून देखते हैं। आदत है। अभी भी देखते हैं, लेकिन फोकस गेम पर भी है।” यह रूटीन उन्हें रिलैक्स रखने में मदद करता है। टोक्यो से डोरेमोन वाली पोस्ट ने उसी आदत को फिर से उजागर कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी के बारे में जानें 

वैभव सूर्यवंशी बिहार के रहने वाले हैं और कम उम्र में ही भारतीय क्रिकेट का चेहरा बन गए हैं। उनके आक्रामक अंदाज और युवा ऊर्जा ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोअर्स संख्या तेजी से बढ़ी है। टोक्यो वाली पोस्ट ने दिखाया कि सफलता के बावजूद वे अपनी मासूमियत और बचपन के शौक को नहीं भूले हैं। डोरेमोन और नोबिता का जिक्र करके उन्होंने फैंस से सीधा कनेक्ट किया।

ये भी पढ़ें -

IPL में वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा, धुआंधार परफॉर्मेंस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया 'खास' नाम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।