एक बार जब भी कोई सोशल मीडिया पर आ जाता है तो फिर उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है। इसके पीछे सोशल मीडिया पर दिखने वाले कंटेंट और कई पोस्ट पर मिलने वाले कमेंट्स मुख्य कारण होते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आपने भी ऐसे न जानें कितने सारे वायरल पोस्ट देखे होंगे जिसकी आपने पहले कभी कल्पना तक नहीं की होगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको एक गजब का निबंध देखने और पढ़ने को मिलेगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आंसर शीट नजर आ रहा है जिस पर भाखड़ा नांगल डैम पर निबंध लिखा हुआ है। उसने लिखा है, 'भाखड़ा नांगल डैम सतलुज नदी पर बना हुआ है। सतलुज नदी पंजाब में है। पंजाब सरदारों का देश है। सरदार पटेल भी एक सरदार थे। उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। लोहा टाटा में बनता है। टाटा हाथ से किया जाता है। कानून का हाथ भी लंबा होता है।' इसके अलावा भी उस निबंध में बहुत कुछ लिखा है जो आपको वीडियो में पता चलेगा। एक बार आप भी इस अतरंगी निबंध वाले वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thesocialbakaiti नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा- पूरे नंबर। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे इंग्लिश का पेपर देकर पास में खुद हुआ हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- लिखावट अच्छी है और गलती भी नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको 12वीं पास का सर्टिफिकेट दे दो, ये असली जिंदगी में काफी पढ़ा-लिखा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सोते हुए यात्री की वजह से रुक गई पूरी ट्रेन, Video देख समझ जाएंगे कि ये हुआ कैसे
500 साल पुराना देसी फ्रीज बताते हुए बनाया Video, हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे