1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाना बनाते समय अचानक फट गया प्रेशर कुकर, Video हो रहा है काफी वायरल

खाना बनाते समय अचानक फट गया प्रेशर कुकर, Video हो रहा है काफी वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2026 12:31 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 12:31 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोग डर जाएंगे और अगली बार प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते समय उनके दिमाग में यही वीडियो का ख्याल आएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

अचानक से किचन में फटा प्रेशर कुकर- India TV Hindi
अचानक से किचन में फटा प्रेशर कुकर Image Source : X/@PRADEEPMAIKHUR3

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा अगर कोई वीडियो नजर आता है तो वो स्क्रिप्डे वीडियो होता है। लोगों को हंसाने के लिए कई लोग ऐसे फनी वीडियो बनाते हैं जो आप और हम देखकर हंसते भी हैं। इसके अलावा कई बार अनस्क्रिप्डेट फनी वीडियो भी नजर आ जाते हैं लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर हादसों के भी वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर इंसान की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं क्योंकि ऐसा उसने कभी देखा नहीं होता है या फिर ऐसा उसने कभी सोचा नहीं होता है। आप भी सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक हादसे का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किचन के अंदर का है। वीडियो में नजर आता है कि चूल्हा नीचे रखा हुआ है और उसकी के पास सिलेंडर भी है। महिला खाना बना रही है। वो एक प्रेशर कुकर को उठाकर बाहर ले जाती है जबकि दूसरा कुकर अभी चूल्हे पर ही है। अब महिला पहले वाले कुकर को बाहर रखकर आती है और खाली चूल्हे पर अभी कढ़ाई रखती ही है कि तभी वो दूसरा वाला प्रेशर कुकर फट जाता है। इस हादसे में महिला को गंभीर चोट आई होगी। कुकर के फटने के तुरंत बाद महिला दूर जाकर खड़ी हो जाती है और एक दूसरा शख्स आकर सिलेंडर से गैस का कनेक्शन बंद करता है। वायरल हो रहे वीडियो को मध्य प्रदेश के शाजापुर का बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर प्रदीप नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @PradeepMaikhur3 से पोस्ट किया है। वीडियो को 15 जून को पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- प्रेशर कुकर का इस्तेमाल ज्यादा ना करें, ऐसी घटनाओं से बचें या सावधानी से उपयोग में लें। दूसरे यूजर ने लिख- याद रखना दोस्तों, जैसे ही कुकर का पानी खत्म, वो ब्लास्ट करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद करती हूं कि वो ठीक होंगी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई कि दिमाग तो बिल्कुल कंप्यूटर जैसा तेज चलता है, वायरल Video देख आप भी तारीफ करेंगे

AC कोच का टिकट होने पर भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाया शख्स, अपने बुरे अनुभव को डिटेल में बताया, आइए जानते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।