1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का दिमाग तो बिल्कुल कंप्यूटर जैसा तेज चलता है, वायरल Video देख आप भी तारीफ करेंगे

भाई का दिमाग तो बिल्कुल कंप्यूटर जैसा तेज चलता है, वायरल Video देख आप भी तारीफ करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 01:44 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया। उसमें दिखने वाले शख्स का दिमाग देख आप भी उसकी तारीफ करेंगे। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HASNAZARURIHAI

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपने खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे जिसमें लोगों के जुगाड़, अतरंगी हरकतें, बच्चों के प्यारे ड्रामे या फिर नखरे समेत खूब सारे वीडियो देखे होंगे क्योंकि यह सब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में शख्स ने ऐसा क्या किया कि ये वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक पर स्नैक्स और कैंडी के कई सारे पैकेट रखे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ कई सारे लोग बैठे हुए हैं। अब गेम यह है कि वहां से लोगों को भागकर पैकेट्स के पास पहुंचना है और वो जितने पैकेट एक बार में ला सकते हैं, उन्हें लेकर आना है। इसके लिए वो अपना तरीका अपना सकते हैं। अब कोई दोनों हाथों से पैकेट उठाता तो कोई अपने जैकेट में उठाता है लेकिन वहीं एक शख्स गजब का दिमाग अपनाता है। वो पैकेट के दूसरी तरफ जाकर लेट जाता है और एक दूसरा शख्स उसे धकेलते हुए अपने एंड की तरफ लाता है। अब उस आदमी के लेटने से खूब सारे एरिया कवर हुआ जिससे कई सारे पैकेट वो एक बार में ही लेकर इधर आ गया। इसी दिमाग के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने पहले ही राउंड में विजयी बढ़त हासिल कर ली है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई का दिमाग तो सुपर कंप्यूटर से भी तेज चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बाकी सब चम्मच से खा रहे थे और भाई सीधे कढ़ाई ही उठा ले गया, अल्टीमेट लेवल की चालाकी। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया। चौथे यूजर ने लिखा- अच्छा आइडिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Royal Enfield बाइक के एयर फिल्टर में बैठा था कोबरा, बाहर निकालने पर मचा हड़कंप, सामने आया VIDEO

नींद के चक्कर में चचा को हुआ करोड़ों का नुकसान, वायरल Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।