आज के इस दौर में बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं होगा वरना हर कोई आपको स्मार्ट फोन के साथ ही मिलेगा। अब स्मार्ट फोन है तो उसमें इंटरनेट का पैक न हो, ऐसा नहीं हो सकता है और अगर इंटरनेट का पैक हो तो इंसान सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर मिलेगा ही मिलेगा। अपने रिचार्ज को वसूल करने के लिए और माइंड रिफ्रेश करने के लिए लोग सोशल मीडिया पर कुछ देर बिताते हैं और वहां तरह-तरह के वीडियो देखते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर हर रोज कई वायरल वीडियो भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ट्रेन के अंदर का है। वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी साइट लोवर सीट पर सोया हुआ है। वो शायद गाना सुनते हुए सो गया है। अब आमतौर पर कोई सो रहा हो और अगर कोई उसे उठाने लगे तो कुछ देर में तो नींद खुल ही जाती है मगर यह आदमी नींद से उठना तो दूर, जरा सा हिलता तक नहीं है। अब उस उठाने वाला शख्स TTE है या फिर कोई और, यह तो नहीं पता मगर वो उसे उठाने की काफी कोशिश करता है लेकिन सो रहा आदमी उठता ही नहीं है। उसका फोन भी वहीं सीट पर रखा हुआ है। अब सोचिए कि कोई उसका फोन चुरा ले तो उसका क्या होगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जब आदमी के पास टिकट नहीं होता है और टीटीई साहब टिकट चेक करने आ जाए तो आदमी इसी तरह गहरी नींद में सोता है।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। आइए अब आपको यह बताते हैं कि वीडियो को देखने के बाद लोगों ने क्या कुछ कहा है।
लोगों ने क्या कमेंट कहा?
वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसका मोबाइल फेंक दो, अभी उठ जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन लेकर चले जाए तो नींद तुरंत खुल जाती। तीसरे यूजर ने लिखा- यह सब समझ रहा है, जानबूझकर नाटक कर रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- जान दे दूंगा पर उठूंगा नहीं। पांचवें यूजर ने लिखा- उसका मोबाइल उठाकर रख लो, नींद से क्या, मरने के बाद भी वापस आ जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं जागते हुए सुना।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची ये क्यूट यात्री हो गई वायरल, देखकर आपको भी Video आएगा पसंद
GYM में चैलेंज को पूरा करते शख्स का Video हुआ वायरल, जानें देखकर लोगों ने क्या कहा