आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान से जुड़ चुका है। दूसरे शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। लोग अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया का ही यूज करते हैं और तरह-तरह के वीडियो देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। इसके अलावा कई सारे लोग रील्स या फिर शॉर्ट्स भी बनाते हैं तो वहीं कई सारे लोग अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। कुल मिलाकर बात यही है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है और अगर आप भी सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर रोज कई वायरल कंटेंट भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक जिम का है। जिम में एक अलग तरह का चैलेंज पूरा किया जा रहा ह। वीडियो में दिखता है कि फ्लोर पर 2.5 किलो से लेकर 35 किलो तक के डंबल लाइन से रखे हुए हैं। अब एक शख्स घुटने पर वहां बैठा हुआ है और एक हाथ से उन डंबल्स को उठाकर साइड में पलट रहा है। यही उसका चैलेंज है और वो उसे पूरा करते हुए नजर आ रहा है। अंत में वो 35 किलो का भी डंबल उठाकर साइड में पलट देता है और सोशल मीडिया पर इस चैलेंज का वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GoalLoaded नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जिम में चैलेंज मंजूर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं इतना मजबूत नहीं हूं लेकिन ये कुछ भी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- खुश हूं कि यह सब बकवास मेरे जिम में नहीं होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- 35 किलो अधिकतम है, ठीक है। चौथे यूजर ने लिखा- बच्चों वाला खेल है। पांचवें यूजर ने लिखा- ये बेकार चैलेंज है, पुल-अप चैलेंज कैसा रहेगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
2 तेंदुओं के बीच वर्चस्व को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की हुई मौत तो दूसरा गंभीर रूप से घायल
आदमी की थोड़ी सी लापरवाही के कारण हो गया हादसा, Video अभी हो रहा है वायरल