सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के ही वीडियो सबसे ज्यादा नजर आते हैं और लोग भी ऐसे ही वीडियो देखने के लिए सोशल मीडिया पर आते हैं ताकि उनका माइंड रिफ्रेश हो जाए और उनका मनोरंजन भी हो जाए मगर कभी-कभी उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसा नजर आ जाता है जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देता है और तब समझ में आता है कि छोटी सी लापरवाही से कैसा हादसा हो सकता है। आपने भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
शख्स के साथ क्या हादसा हुआ?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक निर्माणाधीन घर नजर आ रहा है। एक शख्स वहां लगे बल्ली (घर बनाते समय मचान बनाने या फिर छत की ढलाई को सहारा देने या अस्थायी ढांचे के लिए इस्तेमाल होने वाले मजबूत बांस या लकड़ी के खंभें) को हटा रहा है। अब इसी दौरान उसके साथ हादसा हो जाता है। दरअसल एक लकड़ी में कोई कपड़ा बंधा हुआ था और उस आदमी ने जैसे ही उस लकड़ी को नीचे फेंका, उसमें बंधा कपड़ा उसके गले में फंस जाता है और लकड़ी के साथ ही वो भी नीचे गिर जाता है। वो अगर इस कपड़े पर गौर कर लेता तो ऐसा हादसा नहीं होता। अब उसे कितनी गंभीर चोट लगी, वो तो वीडियो को देखकर नहीं बताया जा सकता है लेकिन अभी वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @guneshgodara नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सावधानी हटी-दुर्घटना घटी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मजदूरों को काम सावधानी से करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ऊपर वाले को कोई ध्यान नहीं है, बस अपने काम में लगा हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या वो ठीक है। चौथे यूजर ने लिखा- गरीब मजदूर ही बलि का बकरा बनता है हमेशा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है, आप भी देखिए वायरल हो रहा Video
इसे कहते हैं नजर हटी और दुर्घटना घटी, वायरल Video जरा आप भी देखिए
डोगेश भाई अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video