1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोगेश भाई अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video

डोगेश भाई अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 15, 2026 10:42 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 10:47 am IST

सोशल मीडिया पर अलग-अलग जानवरों के अजब-गजब वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक कुत्ते का है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : FB/खगड़िया जंक्शन

आज के इस दौर में ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो खुद को सोशल मीडिया से दूर रखे हुए हों वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। लोगों के पास स्मार्ट फोन है, उस फोन में इंटरनेट का पैक भी रिचार्ज रहता है तो लोग अपना टाइम पास करने के लिए और उसे रिचार्ज का पैसा वसूलने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ समय बिता ही लेते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर आप यह तो जरूर जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ तो वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा अगर किसी जानवर के वीडियो वायरल होते हैं तो वो बंदर और कुत्ते ही हैं। हर कुछ दिनों में आपको इन दोनों जानवरों में से किसी एक का वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाएगा। अभी एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आता है कि कुत्ता एक प्लेटफॉर्म पर खड़ा है और वहां से ट्रेन गुजर रही है। अब वो वहां आराम से खड़ा है लेकिन जैसे ही उसे नजर आता है कि एक आदमी कोच के दरवाजे पर खड़ा है और उसे इस तरह से खड़ा देखते ही वो कुत्ता उसके पीछे भौंकते हुए भागने लगता है। उसके इसी काम के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे फेसबुक पर खगड़िया जंक्शन नाम के पेज से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'डोगेश भाई अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करते हैं।' आपको बता दें कि वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- DPF यानी डोगेश पुलिस फोर्स है। दूसरे यूजर ने लिखा- गेट पर कोई यात्री खड़ा नहीं रहेगा, एकदम ड्यूटी में मुस्तैद हैं डॉगी। तीसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई बहुत बहुत धन्यवाद।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है, आप भी देखिए वायरल हो रहा Video

इसे कहते हैं नजर हटी और दुर्घटना घटी, वायरल Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।