देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी स्लोवाकिया के दौरे पर हैं। पीएम इसके लिए स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं जहां पर उनका स्वागत बहुत ही शानदार तरीके से किया गया। आपको बता दें कि उनके स्वागत के लिए वहां पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे जिन्होंने PM के पहुंचने पर 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। इतना ही नहीं, वहां पर पीएम मोदी की स्वागत में स्लोवाकिया की एक टीम ने 'वंदे मातरम' भी गाया जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है।
Related Stories
PM के स्वागत में गाया गया 'वंदे मातरम'
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही ब्रातिस्लावा पहुंचे तो उनका स्वागत बहुत ही शानदार तरीके से हुआ। वहां पहुंचने पर ब्रेड और नमक के साथ PM मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया है। इसके अलावा ब्रातिस्लावा में स्वागत के दौरान लुक्निका एन्सेम्बल की टीम ने 'वंदे मातरम' भी गाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया। उस वीडियो में नजर आता है कि पीएम मोदी के सामने वो पूरी टीम खड़ी है जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं और सभी लोग एक सुर में 'वंदे मातरम' गाते हुए नजर आ रहे हैं। आप भी उस वायरल वीडियो को देखिए।
यहां देखें वो वीडियो
स्लोवाकिया में भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है और यह यात्रा ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। इस यात्रा को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा के दौरान स्लोवाकिया के PM रॉबर्ट फिको और वहां के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी और मैक्रों की हुई मुलाकात
इससे पहले फ्रांस में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। वहीं, भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर दोनों नेताओं में बात हुई।
ये भी पढ़ें-
आदमी की थोड़ी सी लापरवाही के कारण हो गया हादसा, Video अभी हो रहा है वायरल