1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. स्लोवाकिया पहुंचने पर पीएम मोदी का 'ब्रेड और नमक' के साथ किया गया पारंपरिक स्वागत, जानिए क्या है ये रिवाज

स्लोवाकिया पहुंचने पर पीएम मोदी का 'ब्रेड और नमक' के साथ किया गया पारंपरिक स्वागत, जानिए क्या है ये रिवाज

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 15, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 10:51 am IST

पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय संगीत बजाए गए। साथ ही स्लोवाकिया के म्यूजिकल ग्रुप महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट ने आध्यात्मिक प्रस्तुति दी।

PM Modi welcomed with bread and salt in Slovakia.- India TV Hindi
स्लोवाकिया में पीएम मोदी का ब्रेड और नमक से किया गया स्वागत Image Source : ANI

पीएम नरेंद्र मोदी अपने स्लोवाकिया दौरे के लिए राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं। यहां होटल पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों ने बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए।

ब्रेड और नमक के साथ स्वागत

ब्रातिस्लावा पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रेड और नमक के साथ पारंपरिक स्वागत किया गया। स्लोवाक संस्कृति में ब्रेड और नमक के साथ पारंपरिक स्वागत मेहमाननवाज़ी, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक है।

दोस्ती और सुरक्षा का प्रतीक है ये परंपरा

ब्रेड समृद्धि और जीवन-पोषण का प्रतीक है, जबकि नमक मूल्य, दोस्ती और सुरक्षा का प्रतीक है। इस रीति-रिवाज की जड़ें स्लाव परंपराओं में गहरी हैं और यह दिखाता है कि स्लोवाक लोग दूसरों का गर्मजोशी से स्वागत करने और घर और समुदाय की खुशियों को साझा करने को कितना महत्व देते हैं। इसके साथ ही लुचनिका एन्सेम्बल द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

आजाद स्लोवाकिया की धरती पर पहला भारतीय पीएम

पीएम मोदी का ये ऐतिहासिक दौरा है। 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है, जिसे लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएम फिको और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड, निवेश, रक्षा, ऑटोमोबाइल और रेलवे निर्माण में बढ़ावा देने पर बातचीत होगी। 

महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट को सुनकर मंत्र मुग्ध हुए पीएम मोदी

ब्रातिस्लावा में होटल पहुंचने पर स्लोवाकिया के म्यूज़िकल ग्रुप महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट ने आध्यात्मिक प्रस्तुति, जिसे सुनकर पीएम मोदी भी मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान भारतीय लोगों में खासा जोश नजर आया।

पीएम मोदी और मैक्रों की हुई मुलाकात

इससे पहले फ्रांस में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। वहीं, भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर दोनों नेताओं में बात हुई।

दोनों देशों के बीच हुए 19 से अधिक समझौते

इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और डिजिटल तकनीकी समेत 19 से अधिक अहम समझौते हुए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों ने मिलकर इनोवेशन रोडमैप 2030 लागू किया है, जो दोनों देशों की तरक्की का रास्ता बनाएगा।

ये भी पढ़ें: 

'ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता हुआ, शुक्रवार से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलेगा', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

बिहार: भीषण गर्मी में ट्रेनिंग बनी आफत, 16 KM की दौड़ में 11 महिला प्रशिक्षु सिपाही बेहोश, 4 की हालत गंभीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश