प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द ही साउथ ब्लॉक की शानदार बलुआ पत्थर की दीवारों से निकलकर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने नए एग्जीक्यूटिव कॉम्प्लेक्स सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे और ओंकार नाद में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने ड्रोन शो भी देखा। पीएम मोदी रविवार को सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण किया, जिसे ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाया गया है, पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित और वर्षा जल संचयन प्रणाली से सुसज्जित करने की योजना है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान कई देशों ने ग्लोबल साउथ की आवाज उठाने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है।
गुजरात में पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के आंकड़े दर्शाते हैं कि वित्तीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अब तक 43,000+ कारीगरों के लिए कुल ₹390+ करोड़ के ऋण स्वीकृत कर दिए गए हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री की कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी ऐसा नेता नहीं देखा जिसने भारत और उसके लोगों के बेहतर भविष्य के लिए इतनी मेहनत की हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले पीएम हैं। आइए जानते हैं कि नरेंद्र मोदी की एंट्री राजनीति में कैसे हुई थी और वह गुजरात के मुख्यमंत्री कैसे बने थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया। बिहार के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।
पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि कुछ विपक्षी नेता प्रतिभाशाली हैं, लेकिन राहुल गांधी के कारण उन्हें मौका नहीं मिलता। संसद नहीं चलने देने पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक ओर जहां पाकिस्तान, ट्रंप, आतंकवाद और घुसपैठिए को कड़ा मैसेज दिया, वहीं देश के लोगों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी दिया।
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को नमन किया। साथ ही पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सेना को खुली छूट दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज के सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राज़ील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी ने विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी आध्र प्रदेश और केरल के दौरे पर भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब को भारत के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय उनके संबंधों के लिए आशाजनक समय है।
पीएम मोदी ने कहा कि अंबेडकर के सिद्धांत और आदर्श एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूत और तेज करेंगे। मैं भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आए। उन्होंने हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी बलात्कार की एक घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। पीएम मोदी ने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज का उद्घाटन किया। रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने थाइलैंड और श्रीलंका का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़