टी20 विश्व कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, 4 के नाम 200 से ज्यादा
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, 4 के नाम 200 से ज्यादा
टी20 विश्व कप 2026 अभी चल रहा है। इस वक्त सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच अब तक केवल 4 ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 200 से अधिक रन बना सके हैं। चलिए आपको सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं। हालांकि इसमें फिलहाल कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।
Published : Feb 25, 2026 10:33 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 10:33 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 अभी चल रहा है। इस वक्त सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच अब तक केवल 4 ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 200 से अधिक रन बना सके हैं। चलिए आपको सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं। हालांकि इसमें फिलहाल कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।
2/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक पांच मैच खेलकर 283 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक भी है। फरहान ने इस टूर्नामेंट में अब तक 28 चौके और 13 छक्के लगाने का काम किया है। उनके पास 300 का आंकड़ा पार करने का मौका भी होगा।
3/6Image Source : pti
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर हैं। उन्होंने अब तक 5 मैच खेलकर 219 रन बनाए हैं। शिमरन हेटमायर ने 15 चौके और 17 छक्के अब तक इस टूर्नामेंट में लगाए हैं। अब वे गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेंगे। देखना होगा कि उसमें वे कितने और रन बनाने में कामयाब होते हैं।
4/6Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 6 मैच खेलकर 208 रन बनाए हैं। पथुम निसंका ने 23 चौके और 6 छक्के लगाने का काम किया है। श्रीलंका की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर है, लेकिन उसे अपना एक मैच खेलना है, जिसके बहुत ज्यादा कुछ मायने नहीं हैं।
5/6Image Source : pti
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 विश्व कप में अब तक 6 मैच खेलकर 202 रन बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में 100 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। हैरी ब्रूक ने अब तक 17 चौके और आठ छक्के लगाए हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर चुकी है।
6/6Image Source : AP
कुसल मेंडिस इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। हालांकि वे अभी तक 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। कुसल मेंडिस ने 6 मैच खेलकर टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 197 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 चौके और एक छक्का दर्ज है।