इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमी काफी बेसब्री से कर रहे हैं, तो वहीं अभी कई खिलाड़ी मुंबई में चल रहे डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, जिसमें एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर का भी शामिल है। इस टूर्नामेंट में डीवाई पाटिल ब्लू टीम का हिस्सा अर्जुन तेंदुलकर ने इंडियन नेवी टीम के खिलाफ 26 फरवरी को हुए मुकाबले में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को एकतरफा 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
इंडियन नेवी टीम के खिलाफ डीवाई पाटिल ब्लू टीम को 20 ओवर्स में 221 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए एक समय उन्होंने 12वें ओवर में 133 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अर्जुन तेंदुलकर ने एक छोर से ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम भी किया। अर्जुन को इस दौरान आनंद बायस का साथ मिला जिसमें दोनों 19.1 ओवर्स में डीवाई पाटिल ब्लू टीम को 5 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे। अर्जुन तेंदुलकर के बल्ले से इस मैच में 29 गेंदों में 55 रनों की शानदार नाबाद पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने जहां 7 चौके और 2 छक्के लगाए तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 189.66 का देखने को मिला। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर एक विकेट लेने में भी कामयाब रहे थे।
आईपीएल 2026 के आगामी सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बात की जाए तो वह जहां पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस की स्क्वाड का हिस्सा थे, तो वहीं अब इस सीजन से वह लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि अर्जुन इस बार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में कामयाब होंगे, जिसमें वह टीम के लिए गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं उनका ये फॉर्म लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के लिए एक अच्छी खबर मानी जा सकती है।
ये भी पढ़ें
ICC T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ी भारत में अचानक बन गए हीरो, आखिर ऐसा हो क्या गया
IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुए 2 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी की आखिरकार हुई वापसी
संपादक की पसंद