गयाजीः पीएम मोदी आज शुक्रवार को बिहार के दौरे पर रहे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी मौजूद रहे।
बिहार के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल गए। यहां भी उन्होंने मेट्रो के नए रूट सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।