Published : Feb 25, 2026 07:12 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 07:12 pm IST
1/6Image Source : Instagram@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में चल रही है। आज हल्दी सेरेमनी है और धूमधाम से इस रस्म को मनाया जा रहा है। इस खास रस्म पर पूरा पांडाल पीले रंग से सजा है और इसकी तस्वीरों में भी यहां शादी की धूम देखने को मिल रही है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने खुद ही इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। वे 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' पर काम करते हुए मिले थे। धीरे-धीरे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी के प्यार में बदल गई। अब जब दोनों शादी करने जा रहे हैं और आज धूमधाम से हल्दी सेरेमनी मनाई जा रही है। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक दोनों 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे। गौरतलब है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए एक शाही महल चुना है। खबरों के अनुसार, इस खास दिन में सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले की रस्में 24 फरवरी, 2026 से शुरू हो चुकी हैं। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
रश्मिका और विजय की शादी में मेहमानों की सूची बहुत सीमित होगी। खबरों के मुताबिक इस जोड़े ने अपने कुछ सह-कलाकारों और इंडस्ट्री के दोस्तों को भी आमंत्रित नहीं किया है। पहले एक खबर आई थी कि रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्म 'किरिक पार्टी' के सह-कलाकार प्रमोद शेट्टी और अपने पूर्व प्रेमी रक्षित शेट्टी को भी आमंत्रित नहीं किया है। खबरों के अनुसार, यह जोड़ी एक बेहद निजी शादी की योजना बना रही है, हालांकि, एक भव्य रिसेप्शन की उम्मीद की जा सकती है। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
22 फरवरी 2026 को रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की आधिकारिक घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने विजय के साथ अपने रिश्ते का प्यारा नाम 'विरोश' (Virosh) बताया। जिन लोगों ने रश्मिका मंदाना की इंस्टाग्राम स्टोरी नहीं देखी, उनके लिए यह है, 'हमारे प्यारे दोस्तों, इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ भी चुनते, आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया। आपने हमें 'विरोश' कहा। तो आज, पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने इस मिलन को एक नाम देते हैं। हम इसे 'विरोश की शादी' कहना चाहेंगे। हमें इतने प्यार से थामने के लिए धन्यवाद।' (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
अब रश्मिका और विजय कल यानी शुक्रवार 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और अब दोनों नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। दोनों लंबे समय से पक्के दोस्त हैं करीब 2 साल से दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा हो रही थी। अब दोनों की शादी को लेकर फैन्स भी उत्साहित हैं नई तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)