दिलजीत दोसांझ ने बिहार में कभी कॉन्सर्ट क्यों नहीं किया? सिंगर ने बताई फैसले की वजह, बोले- 'चिंता बाधा बन गई'
दिलजीत दोसांझ ने बिहार में कभी कॉन्सर्ट क्यों नहीं किया? सिंगर ने बताई फैसले की वजह, बोले- 'चिंता बाधा बन गई'
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने आखिरकार उस वजह से पर्दा उठा ही दिया, जिसके चलते अब तक उन्होंने बिहार में कॉन्सर्ट नहीं किया। अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सिंगर ने बिहार में परफॉर्म न करने के पीछे की वजह का खुलासा किया।
Published : Nov 01, 2026 07:13 pm IST, Updated : Nov 01, 2026 07:13 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने म्यूजिकल टूर को लेकर सुर्खियों में हैं। दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में दिल्ली से अपने 'ऑरा टूर 2026' का आगाज किया। दिल्ली में उनके कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और उनके लाइव कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाया।
2/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ देश के उन चुनिंदा सिंगर्स में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है। दिलजीत अब दुनियाभर तक के दर्शकों तक अपना संगीत पहुंचा रहे हैं, लेकिन उनका एक सपना अब भी अधूरा है और वो सपना है बिहार में परफॉर्म करने का। हाल ही में दिलजीत ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान इस बारे में खुलकर बात की।
3/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ ने बताया कि वह बिहार में भी कॉन्सर्ट करने के इच्छुक हैं, लेकिन वहां वह अब तक शो आयोजित नहीं कर सके। इंस्टाग्राम लाइव सेशन में दिलजीत ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि भीड़ को संभालने (क्राउड मैनेजमेंट) और लोगों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बिहार में कॉन्सर्ट करने के रास्ते में एक बड़ी रुकावट बनी हुई है।
4/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
दिलजीत ने बताया कि उनकी टीम ने पहले भी बिहार में एक कॉन्सर्ट आयोजित करने की कोशिश की थी। लेकिन, म्यूजिक इवेंट में आने वाली भारी भीड़ को संभालने से संबंधित चिंताओं के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी और अब तक वह बिहार में परफॉर्म नहीं कर पाए।
5/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
दिलजीत ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'हमने बिहार में परफॉर्म करने कोशिश की थी, पहले भी हमने ऐसा करने की कोशिश की थी। लेकिन कहा गया कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। उनकी तरफ से पूछा गया कि क्या हम भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी लेंगे। मैंने जवाब दिया कि हम ऐसा नहीं कर सकते, ये जिम्मेदारी तो उनकी होनी चाहिए। क्योंकि, वो इसके लिए तैयार नहीं हुए, इसलिए हम वहां नहीं जा सके।'
6/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
दिलजीत ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कॉन्सर्ट के साथ अपने 'ऑरा टूर 2026' के इंडिया लेग की शुरुआत करने के बाद कहीं और अब तक बिहार में परफॉर्म न कर पाने पर निराशा जताई।
7/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
बता दें, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर शुरुआत में इस बात को लेकर अनिश्चितता थी कि ये होगा या नहीं, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं और त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में जरूरी इंतजाम किए जाने के बाद इस इवेंट को मंजूरी दे दी गई।
8/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
दिलजीत के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की बात करें तो 30 अक्टूबर को दिल्ली से इसकी शुरुआत हुई और अब गायक इस टूर के हिस्से के रूप में इंदौर, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों में भी परफॉर्म करेंगे।