1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. अचानक बीपी बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, डॉक्टर ने किया आगाह

अचानक बीपी बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, डॉक्टर ने किया आगाह

ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।डॉक्टर बता रही हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनकी वजह से बीपी अचानक हाई हो सकता है।

Written By: Poonam Yadav
Published : Nov 01, 2026 12:00 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 12:02 pm IST
ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें और खानपान भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनकी वजह से बीपी अचानक हाई हो सकता है।
1/5 Image Source : UNSPLASH

स्ट्रांग कॉफी: बहुत ज्यादा स्ट्रांग कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। दरअसल, कॉफी में मौजूद कैफीन नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है, जिससे कुछ समय के लिए हार्ट रेट और बीपी बढ़ सकता है।
2/5 Image Source : UNSPLASH
स्ट्रांग कॉफी: बहुत ज्यादा स्ट्रांग कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। दरअसल, कॉफी में मौजूद कैफीन नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है, जिससे कुछ समय के लिए हार्ट रेट और बीपी बढ़ सकता है।
एनर्जी ड्रिंक्स: एनर्जी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन भी ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह बन सकता है। इनमें कैफीन और अन्य उत्तेजक तत्व मौजूद होते हैं, जो हार्ट रेट बढ़ाने के साथ बीपी पर भी असर डाल सकते हैं।
3/5 Image Source : UNSPLASH
एनर्जी ड्रिंक्स: एनर्जी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन भी ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह बन सकता है। इनमें कैफीन और अन्य उत्तेजक तत्व मौजूद होते हैं, जो हार्ट रेट बढ़ाने के साथ बीपी पर भी असर डाल सकते हैं।
चाइनीज फूड्स: चाइनीज फूड्स जैसे नूडल्स, मंचूरियन और चिली पनीर में कई बार सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
चाइनीज फूड्स: चाइनीज फूड्स जैसे नूडल्स, मंचूरियन और चिली पनीर में कई बार सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।
बहुत ज्यादा गुस्सा आना: बार-बार गुस्सा करना और तनाव में रहना भी अचानक बीपी बढ़ने की वजह बन सकता है। दरअसल, गुस्से के दौरान शरीर में एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे दिल तेजी से धड़कने लगता है और ब्लड प्रेशर कुछ समय के लिए बढ़ सकता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement