IND vs ZIM LIVE Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 का मैच आज खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केवल चार विकेट के नुकसान पर 256 रन बना दिए हैं। अब जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी है। जिम्बाब्वे के सामने बहुत मुश्किल लक्ष्य है।
भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 30 बॉल का सामना किया। उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के आए। ईशान किशन ने 24 बॉल पर 38 और संजू सैमसन ने 15 बॉल पर 24 रन ठोक दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 13 बॉल पर 33 रन बनाए। आखिरी में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रामक की बल्लेबाजी की। हार्दिक ने केवल 23 बॉल पर 50 रन ठोक दिए। इसमें दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। तिलक ने 16 बॉल पर 44 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और चार छक्के आए।
टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप के इतिहास का दूसरास सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम है, टीम ने कीनिया के खिलाफ साल 2007 में 260 रन बनाए थे, ये रिकॉर्ड अभी टूटा नहीं है। हालांकि टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में अब ये सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। भारत ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन बनाए थे।
भारतीय टीम सुपर 8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चुकी है, इसलिए अब उसे बचे हुए दोनों मैच जीतने ही होंगे। वहीं जिम्बाब्वे को भी वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच खास बात ये है कि भारत की सरजमीं पर पहली बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच कोई टी20 इंटरनेशनल मैच हो रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर 13 मैच हुए हैं, इसमें से 10 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है, वहीं तीन बार जिम्बाब्वे मैच जीतने में कामयाब हुआ है। टीम इंडिया पिछली बार साल 2024 में जिम्बाब्वे से उसके घर जाकर हारी थी। हालांकि तब से लेकर अब तक काफी कुछ बदल गया है।
भारत का स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा।
पांच ओवर का खेल खत्म हो गया है। जिम्बब्वे ने 33 रन बना लिए हैं। हालांकि अभी तक टीम का कोई विकेट नहीं गिरा है। टीम इंडिया पहले विकेट की तलाश है। देखना होगा कि पहली सफलता कौन दिलाता है।
पहले तीन ओवर का खेल खत्म हो गया है। जिम्बाब्वे ने अब तक 19 रन बना लिए हैं। हालांकि अभी तक कोई विकेट नहीं गिरा है। सलामी बल्लेबाज क्रीज पर टिके हुए हैं।
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। जिम्बाब्वे के सामने बड़ा लक्ष्य है। टी20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया का ये सबसे बड़ा स्कोर हो गया है।
भारत का स्कोर 200 के पार हो गया है। अभी 17वां ओवर चल रहा है। टीम के चार विकेअ गिरे हैं। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या अभी खेल रहे हैं। अब तीन और ओवर बाकी हैं।
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का स्कोर बना लिया है। हार्दिक पांड्या 16 और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौथा विकेट 172 के स्कोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में गंवा दिया है, जो 33 के निजी स्कोर पर रिचर्ड नगरवा का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर तिलक वर्मा उतरे हैं।
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 9 और सूर्यकुमार यादव 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना तीसरा विकेट 150 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 55 के निजी स्कोर पर टिनोटेंडा मापोसा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर हार्दिक पांड्या उतरे हैं।
ईशान किशन के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। उन्होंने 24 बॉल पर 38 रन की छोटी, लेकिन आक्रामक पारी खेली। किशन ने चार चौके और एक छक्का लगाया।
अभिषेक ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 26 बॉल पर पचास रन पूरे कर लिए। ये उनका विश्व कप में पहला अर्धशतक है। भारतीय टीम 100 रन से आगे निकल गई है।
भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। अभी दसवां ओवर चल रहा है। इस वक्त ईशान किशन और अभिषेक शर्मा खेल रहे हैं। शर्मा 48 और ईशान 28 रन बना चुके हैं। अब तक संजू सैमसन ही आउट हुए हैं।
भारतीय पारी के पहले छह ओवर पूर हो गए हैं। टीम ने 80 रन बना दिए हैं। अभी तक केवल संजू सैमसन आउट हुए हैं। इस वक्त अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर टिके हुए हैं। टीम को आज अच्छी शुरुआत मिल गई है।
भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 48 रनों की पार्टनरशिप की। जो इस साल खेले गए 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा है। यानी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी अभी तक 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
संजू सैमसन आउट हो गए हैं। उन्हें एक बार फिर से शुरुआत तो मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। संजू ने 15 बॉल पर 24 रन बनाए। इसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट किया।
तीन ओवर का खेल हो गया है। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 46 रन हो गए हैं। संजू 13 पर 23 और अभिषेक 6 पर 16 रन बना कर खेल रहे हैं। भारत को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है।
भारत की पारी का आगाज हो गया है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। पहली बॉल का सामना संजू ने किया है। दूसरी बॉल पर उन्होंने छक्का लगाकर अपना और भारतीय टीम का खाता खोल दिया।
भारत की बल्लेबाजी शुरू होने जा रही है। एक बार फिर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करेंगे। ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।
टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे पहले बैटिंग करना चाह रहे थे, जो टॉस हारकर भी उन्हें मिल गया है। टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कैंप में माहौल अच्छा है। हार्दिक पांड्या ने हडल में बात की। उन्हें पता है कि वह क्या कर सकते हैं। टीम को इसकी जरूरत थी। और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा। उन्होंने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। अक्षर पटेल वॉशिंगटन सुंदर क की जगह आए, वही संजू सैमसन रिंकू सिंह की जगह आए। साथ ही संजू कीपिंग करेंगे।
तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड नगारवा।
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी। टीम इंडिया का लक्ष्य जीत बड़ा स्कोर बनाना होगा।
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
भारत के लिए अब सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। अब भारत को अपने बचे हुए मैच जीतने हैं। आज जिम्बाब्वे से मैच है और इसके बाद एक मार्च को वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा।
उधर दिन के मैच का रिजल्ट आ गया है। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में ही एक विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
टीम इंडिया ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 2 जीतने में कामयाब रही है, एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने यहां पर अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2025 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 165 रनों के स्कोर का टारगेट मिला था और इसका पीछा करते हुए उन्होंने चार गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। इस मैच में तिलक वर्मा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली थी।
टी20 वर्ल्ड कप में यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को देखा जाए तो वह 180 से 200 रनों के बीच का देखने को मिला है। ऐसे में इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 200 से अधिक का स्कोर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इस मुकाबले के दौरान मौसम जहां पूरी तरह से साफ रहेगा तो वहीं तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
भारत और जिम्बाब्वे की टीम के बीच सुपर-8 का मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो पहले यहां पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा काफी देखने को मिलता था, लेकिन आईपीएल 2025 सीजन के बाद इस मैदान की आउटफील्ड से लेकर पिच सभी को बेहतर करने के लिए काफी काम किया गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक यहां पर कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें साफतौर पर बल्लेबाजों का दबदबा दिखा हैं, जहां पर स्पिन और तेज गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना आसान काम नहीं रहा है।
संपादक की पसंद