Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: सूर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 148वां मुकाबला बन गया खास

IND vs ZIM: सूर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 148वां मुकाबला बन गया खास

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 26, 2026 08:56 pm IST, Updated : Feb 26, 2026 08:56 pm IST

IND vs ZIM: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर मुकाबला खेल रही है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 का अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रही है, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4  विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से जहां फिफ्टी देखने को मिली तो वहीं हार्दिक पांड्या भी अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस मुकाबले में 33 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह एक बड़ी उपलब्धि अपने करियर में हासिल करने में कामयाब रहे।

सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल करियर में पूरे किए अपने 4000 रन

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भले ही अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उनका आक्रामक अंदाज बल्ले से जरूर देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 13 गेंदों का सामना किया जिसमें वह 33 रनों की पारी देखने को मिली और इसमें उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के भी लगाए। सूर्या अपनी इस पारी के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब रहे। सूर्यकुमार यादव के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 148 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 140 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 34.1 के औसत से 4024 रन बना चुके हैं, इस दौरान सूर्या के बल्ले से चार शतकीय और 29 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले से दिखाया कमाल

टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का बल्ले से कमाल देखने को मिला, जो पिछले काफी समय से एक बड़ी पारी का इंतजार कर रहे थे। हार्दिक पांड्या ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 23 गेंदों का सामना किया और उसमें उन्होंने 2 चौके और चार छक्कों के दम पर 50 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा जिनको इस मैच में बदले हुए बल्लेबाजी क्रम में भेजा गया था, वह भी 16 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों के दम पर नाबाद 44 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुए 2 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी की आखिरकार हुई वापसी

ICC T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ी भारत में अचानक बन गए हीरो, आखिर ऐसा हो क्या गया

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement