Benjamin Netanyahu First Date: इजरायल के येरुशलम में आज (गुरुवार को) संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में, प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ मंच शेयर करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक इमोशनल और व्यक्तिगत किस्सा बताया। नेतन्याहू ने इसमें अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ डेट को याद करते हुए कहा कि उनकी 'पहली या दूसरी डेट' तेल अवीव के एक भारतीय रेस्टोरेंट में थी। उस खास शाम के माहौल को स्वादिष्ट भारतीय खाने ने बेहतरीन बना दिया था।
जब नेतन्याहू की पत्नी ने पहली बार चखा भारतीय खाना
बेंजामिन नेतन्याहू ने मुस्कुराते हुए कहा कि उस शाम पहली बार उनकी पत्नी सारा ने भारतीय व्यंजन टेस्ट किया था, जो उनका एक यादगार एक्सपीरियंस बन गया। यह डेट शानदार रही थी। वह शाम उनके परिवार के लिए सुखद याद बन गई थी।
नेताओं तक सीमित नहीं भारत-इजरायल की दोस्ती
इजरायली PM नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वह पर्सनल तौर पर और अपने बच्चों की तरफ से 'ऋणी' महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ये दोस्ती सिर्फ दो नेताओं तक सीमित नहीं, बल्कि भारत-इजरायल की सरकारों और जनता के बीच का गहरा संबंध है।
'मजबूत और प्रगाढ़' होंगे भारत-इजरायल संबंध
बेंजामिन नेतन्याहू ने भरोसा जताया कि PM मोदी के इस दौरे से भारत-इजरायल संबंध और ज्यादा 'मजबूत और प्रगाढ़' होंगे। आखिर में उन्होंने कहा, 'धन्यवाद, धन्यवाद नरेंद्र।'
PM मोदी-नेतन्याहू ने की द्विपक्षीय वार्ता
PM मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने येरुशलम में द्विपक्षीय वार्ता भी की। यह मीटिंग प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही, जिसने भारत और इजरायल के मजबूत संबंधों में एक नए चैप्टर की शुरुआत का इशारा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया साथ का आश्वासन
वहीं, PM मोदी ने कहा, 'भारत और इजरायल आतंकवाद और उसके सपोर्टर्स का विरोध करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं, और हम ऐसा आगे भी करेंगे। भारत और इजरायल पूरी तरह से साफ हैं कि विश्व में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इजरायल में यूपीआई के इस्तेमाल के लिए डील पर भी खुशी जताई।
ये भी पढ़ें- भारत-इजरायल पक्के दोस्त! जानिए, दोनों देशों के बीच कौन-कौन से अहम समझौते हुए, गाजा पीस प्लान को भी पूरा समर्थन