1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म के पहले गाने ने ही बना दिया माहौल, भूत बंगला के सॉन्ग 'राम जी' ने मचाया तहलका

फिल्म के पहले गाने ने ही बना दिया माहौल, भूत बंगला के सॉन्ग 'राम जी' ने मचाया तहलका

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 26, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 03:52 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का पहला गाना 'राम जी भला करेंगे' रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने भूल भुलैया की याद दिला दी है।

Akshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : IMAGE SOURCE-YOUTUBE@ZEEMUSICOMPANY

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले ही इसमें अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल के लंबे गैप के बाद लौट रही है। आज गुरुवार को फिल्म भूत बंगला का पहला गाना 'राम जी भला करेंगे' रिलीज हो गया है। इस गाने को देखते ही लोगों के अंदर भूल भुलैया वाला खुमार जाग गया। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने उन ऑडियंस के बीच पहले से ही जबरदस्त एंटीसिपेशन पैदा कर दिया है, जो इस जोड़ी की आइकॉनिक कॉमेडी एंटरटेनर फिल्में देख कर बड़े हुए हैं। एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिवील कर दिया है, जो एक हाई-स्पिरिटेड ट्रैक है और इसमें अक्षय कुमार अपने पीक एंटरटेनर मोड में नजर आ रहे हैं। पागलपन, नॉस्टैल्जीआ और उनकी ट्रेडमार्क कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह गाना, फिल्म की इस मजेदार दुनिया की एक वाइब्रेंट झलक पेश करता है।

कॉमिक एनर्जी से भरपूर है गाना

कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह एक स्पिरिटेड और पेपी ट्रैक है, ‘राम जी आके भला करेंगे’ फिल्म के सार को बखूबी कैप्चर करता है। इसके इन्फेक्शियस हाई-ऑक्टेन बीट्स और प्लेफुल विजुअल्स एक हंसी से भरी सवारी के लिए मूड सेट कर देते हैं, जो ' भूत बंगला' को एक फुल-थ्रॉटल एंटरटेनर के रूप में मजबूती से एस्टेब्लिश करते हैं। यह गाना अक्षय कुमार को उनके क्लासिक अवतार में दिखाता है, जो भूतिया दुनिया और उसके कई अजीबोगरीब भूतों के बीच बड़े आराम से नेविगेट कर रहे हैं, और स्पूक्टैकुलर केओस और कॉमिक फ्लेयर से भरी एक फ्रंटिक और मजेदार परफॉरमेंस दे रहे हैं। ​प्रीतम द्वारा कंपोज किए गए और कुमार के लिखे लिरिक्स के साथ, इस गाने को अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने गाया है, जिसमें मेलो डी द्वारा लिखा और परफॉर्म किया गया एक रैप सेगमेंट इसकी लाइवली बीट्स में एक कंटेम्परेरी एज जोड़ता है।

10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा है, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' पेश करते हैं, जिसमें अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल्स में हैं। प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ​10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 की रिलीज पर रोक, केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सेंसर बोर्ड पर उठाए गंभीर सवाल

कौन है विजय देवरकोंडा की साली, रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी है बहन, लाइमलाइट से है कोसों दूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन